फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ustad Ali Ahmed Hussain Khan passes away

शहनाई वादक उस्ताद अली अहमद हुसैन खान का निधन

Thu, 17 Mar 2016 04:37 AM IST
एजेंसी / कोलकाता
एजेंसी / कोलकाता Updated Thu, 17 Mar 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
Ustad Ali Ahmed Hussain Khan passes away
उस्ताद अली अहमद हुसैन खान - फोटो : pti- file photo

जानेमाने शहनाई वादक उस्ताद अली अहमद हुसैन खान का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह में निधन हो गया। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के बाद उस्ताद हुसैन खान ही स्थापित शहनाई वादक थे। किडनी की बीमारी से ग्रस्त उस्ताद हुसैन खान पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

विज्ञापन

 

वह 77 साल के थे और उनके पांच बेटे, पांच बेटियां और कई नाती-पोते हैं। बनारस घराने के शहनाई वादक उस्ताद हुसैन को 2009 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान दिया गया था। उन्हें शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय और लोक संगीत में महारथ हासिल थी।

विज्ञापन


उन्होंने बेल्जियम, रूस, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, ट्यूनीशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, हांगकांग और फिलीपींस में कई कार्यक्रम पेश किए थे। उन्होंने 1973 में दूरदर्शन पर उद्घाटन कार्यक्रम पेश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed