{"_id":"67baedb7fc3d23a35d0df811","slug":"usaid-funding-row-cong-says-pm-mod-mea-jaishankar-must-answer-why-govt-silent-despite-trump-insulting-india-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"USAID Funding Row: 'भारत का अपमान करने के बावजूद चुप्पी क्यों?', कांग्रेस ने कहा- PM मोदी-जयशंकर जवाब दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
USAID Funding Row: 'भारत का अपमान करने के बावजूद चुप्पी क्यों?', कांग्रेस ने कहा- PM मोदी-जयशंकर जवाब दें
Sun, 23 Feb 2025 03:13 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 03:13 PM IST
सार
कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को यह बताना चाहिए कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क बार-बार भारत का 'अपमान' कर रहे हैं, तो सरकार चुप क्यों है?
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूएसएड फंडिंग विवाद के बीच, कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस ने भाजपा पर 'अमेरिका से झूठी खबरें' फैलाने और 'राष्ट्र-विरोधी कार्य' करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को यह बताना चाहिए कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क बार-बार भारत का 'अपमान' कर रहे हैं, तो सरकार चुप क्यों है? हालांकि, भाजपा ने कांग्रेस के सभी आरोपों को खारिज कर दिया। साथ ही राहुल गांधी को 'देशद्रोही' करार देते हुए कहा कि वह वह विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा झूठे-अनपढ़ लोगों का समूह: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा को झूठे और अनपढ़ लोगों का समूह बताया। साथ ही कहा कि 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर की खबर, जिस पर भाजपा ने हंगामा किया, फर्जी निकली। उन्होंने कहा, 2022 में 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर की खबर भारत में 'मतदान' के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश के लिए थी।' उन्होंने आरोप लगाया कि एलोन मस्क ने फर्जी दावा किया, ट्रंप बांग्लादेश और भारत के बीच भ्रमित हो गए। अमित मालवीय ने झूठ को और फैलाया, फिर भाजपा के बाकी चाटुकारों ने इसका फायदा उठाया।
कांग्रेस पर मनगढ़ंत आरोप लगा रही भाजपा
जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'जब से ट्रंप प्रशासन के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) ने कहा कि यूएसएड ने 'भारत में मतदान' के लिए 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग रद्द कर दी है, तब से भाजपा कांग्रेस पर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। लेकिन यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। जब पैसा भारत पहुंचा ही नहीं, तो रद्द करने की क्या बात है?'
विज्ञापन
यूएसएड के दो अनुदानों को लेकर है विवाद
कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि विवाद असल में DOGE की सूची में यूएसएड के दो अनुदानों को लेकर है, जो वाशिंगटन स्थित कंसोर्टियम फॉर इलेक्शन्स एंड पॉलिटिकल प्रोसेस स्ट्रेंथनिंग (सीईपीपीएस) के माध्यम से दिए गए थे। उन्होंने कहा कि सीईपीपीएस को यूएसएड से कुल 486 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलने थे। DOGE के अनुसार, फंड में मोल्दोवा के लिए 22 मिलियन डॉलर और 'भारत में मतदान' के लिए 21 मिलियन डॉलर शामिल थे। रमेश ने स्पष्ट किया कि भारत के लिए यूएसएड का 21 मिलियन डॉलर का अनुदान असल में बांग्लादेश के लिए था।
पीएम और विदेश मंत्री को जवाब देना होगा: कांग्रेस
रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को जवाब देना होगा, डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क बार-बार भारत का अपमान कर रहे हैं और हमारी सरकार इस पर चुप क्यों है? कांग्रेस नेता ने कहा, 'क्या ऐसा है कि अदाणी के लिए दया की भीख मांगने के चक्कर में देश के स्वाभिमान से समझौता किया गया है?'
ट्रंप ने चौथी बार फंड आवंटित करने का दावा किया
हाल के दिनों में चौथी बार ट्रंप ने दावा किया है कि बाइडन प्रशासन ने मतदान के लिए भारत को 21 मिलियन अमरीकी डॉलर का फंड आवंटित किया है, जिस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसने प्रधानमंत्री मोदी से अपने मित्र से बात करने और आरोपों का दृढ़ता से खंडन करने का आग्रह किया है। विपक्षी दल ने विकास एजेंसियों, सहायता तंत्रों और बहुपक्षीय मंचों से भारत में प्राप्त धन पर एक श्वेत पत्र की मांग की है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन