फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   USAID and UNICEF Launches Doordarshan And YouTube Series Titled Door Se Namaste In New Delhi

Door Se Namaste: 'दूर से नमस्ते' शीर्षक से दूरदर्शन और यूट्यूब श्रृंखला का शुभारंभ, USAID और UNICEF की पहल

Sat, 17 Sep 2022 02:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 17 Sep 2022 02:32 PM IST
सार

दूर से नमस्ते एक काल्पनिक हिंदी श्रृंखला है जिसे एक मनोरंजन शिक्षा प्रारूप में विकसित किया गया है जो एक महामारी के बाद की दुनिया की चुनौतियों को उजागर करती है और स्वस्थ व्यवहार एवं प्रथाओं को अपनाने को बढ़ावा देती है।

विज्ञापन
USAID and UNICEF Launches Doordarshan And YouTube Series Titled Door Se Namaste In New Delhi
दूर से नमस्ते श्रृंखला की लॉन्चिंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी और यूनिसेफ ने आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दूरदर्शन और यूट्यूब श्रृंखला 'दूर से नमस्ते' का शुभारंभ किया। दूर से नमस्ते एक नई टेलीविजन श्रृंखला है जो महामारी के बाद की दुनिया में स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देती है। यह एक काल्पनिक हिंदी श्रृंखला है जिसे एक मनोरंजन शिक्षा प्रारूप में विकसित किया गया है जो एक महामारी के बाद की दुनिया की चुनौतियों को उजागर करती है और स्वस्थ व्यवहार एवं प्रथाओं को अपनाने को बढ़ावा देती है। कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अपर सचिव नीरजा शेखर ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती, दूरदर्शन और आकाशवाणी ऐसे प्रमुख चैनल हैं जिनके माध्यम से भारत सरकार अपनी नीतियों के बारे में जानकारी फैलाने के लिए लोगों तक पहुचती है। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन के 25 चैनल हैं और ऑल इंडिया रेडियो में 400 से अधिक रेडियो स्टेशन हैं। उन्होंने कहा, कोविड महामारी के दौरान, स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष मंत्रालय महामारी से निपटने के लिए अपने प्रोटोकॉल के साथ सामने आए और फर्जी सूचनाओं को दूर करने के लिए तथ्य जांच इकाई भी स्थापित की गई। उन्होंने बताया कि पूरे संचार तंत्र का नेतृत्व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था क्योंकि वह प्रमुख संचारक हैं और पूरे कोविड काल के दौरान जब भी वे बोलते थे, लोग सुनते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रोली सिंह ने कहा कि सरकार ने सभी प्रकार के चैनलों का उपयोग करके कोविड उपयुक्त व्यवहार के संदेश को फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रसार भारती के सीईओ मयंक अग्रवाल ने कहा कि दूरदर्शन लोगों के कल्याण के लिए सूचना और संदेश फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, स्वस्थ व्यवहार का संदेश लोगों तक पहुंचाने में यह नई सीरीज काफी अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed