{"_id":"5c9eaf0fbdec22145b20ec08","slug":"us-warns-pakistan-on-terrorism-praises-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर पाक को फिर अमेरिका की चेतावनी, भारत की तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंकवाद पर पाक को फिर अमेरिका की चेतावनी, भारत की तारीफ
Sat, 30 Mar 2019 06:28 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए अमेरिका ने फिर एक बार लताड़ लगाई है। वहीं आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहे भारत के काम को सराहा है। अमेरिका ने फिर दोहराया कि आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में वह भारत के साथ है। काउंटर टेररेजम जॉइंट ग्रुप की वाशिंगटन में हुई एक बैठक में अमेरिका ने ये बातें कहीं। इस बैठक में बयान साझा करते हुए भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों को रोकने के लिए जल्द ठोस कदम उठाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
इस बैठक में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को लेकर बातचीत होने की संभावना है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम पिछले काफी समय से भारत की चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में भारत मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने की मांग कर रहा है, लेकिन चीन द्वारा बार-बार इसमें अडंगा लगा दिया जाता है। वहीं अमेरिका समेत फ्रांस, जर्मनी जैसे देश खुलकर भारत के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं और मसूद को वैश्विक स्तर पर ब्लैकलिस्ट करने की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन
पुलवामा हमले पर घिरता पाक
हालांकि, पाकिस्तान लगातार इस बात को नकारता रहा है कि उसके यहां किसी भी प्रकार के टेरर कैंप हैं या उनकी सरकार किसी तरह के आतंकवाद को पनाह दे रही है। बता दें कि पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के पीछे जैश का नाम सामने आया था जिसका सरगना मसूद पाकिस्तान में है। आतंकी संगठन को सबक सिखाने के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत ने एयर स्ट्राइक भी की थी। जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन