फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US to deploy nuclear powered aircraft carried Carl Vinson for Malabar Exercise phase 2 all you need to know

मालाबार युद्धाभ्यास: भारत आएगा परमाणु हथियारों से लैस अमेरिकी पोत कार्ल विंसन, चार देश करेंगे भागीदारी

Sun, 10 Oct 2021 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 10 Oct 2021 11:04 PM IST
सार

भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच हो रहे मालाबार युद्धाभ्यास का दूसरा चरण 12 अक्तूबर से शुरू होगा। इसमें अमेरिका का परमाणु हथियारों से लैस युद्धपोत यूएसएस कार्ल विंसन भी हिस्सा लेगा।

विज्ञापन
US to deploy nuclear powered aircraft carried Carl Vinson for Malabar Exercise phase 2 all you need to know
USS Carl Vinson - फोटो : twitter.com/USNavy

विस्तार

12 अक्तूबर से मालाबार युद्धाभ्यास का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें अमेरिकी नौसेना का परमाणु हथियारों से लैस यूएसएस कार्ल विंसन भी हिस्सा लेगा। इस युद्धाभ्यास में क्वाड संगठन के सदस्य चारों देशों; भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया; की नौसेनाएं शामिल लेंगी। बंगाल की खाड़ी में होने वाला यह युद्धाभ्यास 15 अक्तूबर तक चलेगा। 

विज्ञापन


इस संबंध में अधिकारियों ने रविवार को बताया कि युद्धाभ्यास के दूसरे चरण के दौरान कई जटिल युद्धपोत और चारों देशों की नौसेनाओं के अन्य उपकरण शामिल किए जाएंगे। नौसेनाएं युद्ध के समय की गतिविधियों को अंजाम देंगी और आक्रमण और बचाव के कई तरीके आजमाएंगी। इस दौरान अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना इस अभ्यास में अपने अग्रिम मोर्चे के युद्धपोत आईएनएस रणविजय, रणविजय सतपुड़ा, एक पनडुब्बी और लंबी रेंज के समुद्री निगरानी एयरक्राफ्ट पी8आई का एक बेड़ हिस्सा लेगा। यूएसएस कार्ल विंसन के अलावा अमेरिकी नौसेना का यूएसएस लेक चैंप्लेन और गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस स्टॉकडेल भी इसमें शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ल विंसन ने अपनी पहली यात्रा साल 1983 में की थी। इसके बाद यह ऑपरेशन डेजर्ट स्ट्राइक, ऑपरेशन इराकी फ्रीडम, ऑपरेशन साउथर्न वॉच और ऑपरेशन एंड्योरिंग फ्रीडम सहित कई प्रमुख अभियानों का हिस्सा रहा। जापान की ओर से युद्धपोत जेएस कागा व जेएस मुरासेम तो ऑस्ट्रेलिया से एलएमएएस बलाराट और सीरियस शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed