फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Secretary Of State Mike Pompeo and Defence Secretary Mark Esper will Arrive In India On Monday

2+2 वार्ता: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री एस्पर आज आएंगे भारत, एलएसी पर होगी चर्चा

Mon, 26 Oct 2020 06:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 26 Oct 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
US Secretary Of State Mike Pompeo and  Defence Secretary Mark Esper will Arrive In India On Monday
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो - फोटो : ANI

भारत और अमेरिका का रिश्ता अब काफी मजबूत होता जा रहा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं। केवल दो साल में तीसरी बार अमेरिका भारत के बीच टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव और चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव के बीच हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। यह बैठक मंगलवार को होगी और यह टू प्लस टू वार्ता का तीसरा संस्करण है।
विज्ञापन



भारत की ओर से इस वार्ता में विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती हिमाकत समेत द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी। अधिकारियों ने बताया कि पोम्पियो और एस्पर को सोमवार दोपहर को रायसीना हिल्स में साउथ ब्लॉक के लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। दोनों अमेरिकी मंत्री जयशंकर और राजनाथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही दोनों अमेरिकी मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री, मार्क टी एस्पर भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक करेंगे और अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर व्यापारिक नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। 

इस दौरान पोम्पियो राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे जिसमें द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही चीन के विफल प्रयासों और पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर उसके आक्रामक रवैये पर भी चर्चा होगी।


इस टू प्लस टू वार्ता के साथ पोम्पियो और एस्पर अपने भारतीय समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच कुछ सालों से रक्षा संबंधों के साथ वैचारिक संबंधों में काफी तेजी आई है। इसलिए दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रक्षा सेक्टर के स्वास्थ्य सेक्टर में निवेश की बात हो सकती है। पोम्पियों ने ट्वीट कर बताया कि वह भारत का दौरा खत्म करने के बाद  पोम्पिओ श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया की यात्रा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed