फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Rex donald trump rex Tillerson wants india afghanistan to bring Pakistan to heel

PAK को 'घुटनों' पर लाने के लिए यूएस को चाहिए भारत और अफगानिस्तान का साथ

Tue, 24 Oct 2017 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 24 Oct 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
US Rex donald trump rex Tillerson wants india afghanistan to bring Pakistan to heel
ट्रंप-टिलरसन

पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के प्रति अपना रवैया ना बदलने के चलते यूएस, भारत और अफगानिस्तान परेशान हैं। ऐसे में तीनों साथ मिलकर उसको 'घुटनों' पर लाने की कोशिश कर सकते हैं। दरअसल, यूएस के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को पाकिस्तान और भारत के दौरे पर आना है, लेकिन यहां आने से पहले वह कल अफगानिस्तान में उतर गए। वहां उन्होंने पाकिस्तान को जमकर कोसा और भारत की तारीफ की। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि टिलरसन पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाते हुए भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान का भी साथ चाहते हैं।

विज्ञापन


इसी बीच अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भारत दौरे पर आ चुके हैं उनके 'पीछे-पीछे' टिलरसन भी आएंगे। टिलरसन और गनी की मुलाकात होगी या नहीं यह साफ नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली, आतंकवाद पर होगी PM मोदी से बात
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएस, भारत और अफगानिस्तान तीनों पाकिस्तान और उसकी मिलिट्री को वहां फैले संकट के लिए जिम्मेदार मानते हैं। तीनों को यह भी लगता है कि चीन उसके गलत इरादों में उसका साथ देता है।

टिलरसन खुद पाकिस्तान को कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि उन्हें आतंकवाद को पनाह देना छोड़ देना चाहिए। अमेरिका यह भी मानता है कि पाकिस्तान बॉर्डर पर तालिबान को खत्म करने के लिए अफगानिस्तान को भारत की जरूरत पड़ेगी, सीनियर अधिकारी इस बात को बोल भी चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed