फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US president Trump and PM modi crucial meet will be Before the G20 summit

जी-20 समिट से पहले हो सकती है ट्रंप और पीएम मोदी की अहम मुलाकात

Fri, 17 Feb 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
 US president Trump and PM modi crucial meet  will be Before the G20 summit

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मई महीने में अहम मुलाकात हो सकती है। दरअसल दोनों ही देशों के राजनयिक पीएम मोदी की जुलाई में जर्मनी में होने वाले महत्वपूर्ण जी-20 समिट से पहले अमेरिका दौरे की जोरशोर से संभावनाएं तलाश रहे हैं। माना जा रहा है कि खुद राष्ट्रपति ट्रंप इस महत्वपूर्ण समिट से पहले दक्षिण चीन सागर विवाद सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय विवादों पर भारत के साथ साझा दृष्टिïकोण तैयार करना चाहते हैं।

विज्ञापन


अगर दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात हुई तो इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत खासतौर पर अमेरिका की नई वीजा नीति से परेशान है। इस क्रम में दो दिन पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने अमेरिकी समकक्ष से बातचीत भी की थी। इसके अलावा दक्षिण चीन सागर सीमा विवाद पर अमेरिका और चीन आमने सामने हैं।
विज्ञापन


जबकि सत्ता परिवर्तन के बाद सत्ताधारी रिपब्लिकन और विपक्षी डेमोक्रेट के भारत के संदर्भ में कई क्षेत्र में अलग-अलग नीति भी बातचीत का मुख्य मुद्दा होगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भले ही नई वीजा नीति के जरिए अमेरिका ने भारत को झटका दिया है, मगर नई सरकार को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत के समर्थन का महत्व पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एच1 बी वीजा पर विवाद

 US president Trump and PM modi crucial meet  will be Before the G20 summit

चूंकि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद जी-20 समिट पहला बड़ा और महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलन होगा। ऐसे में दोनों ही देश महत्वपूर्ण मुद्दों पर साझा दृष्टिïकोण अपनाने की कवायद कर रहे हैं। गौरतलब है कि ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी उन्हें बधाई देने वाले दुनिया के पहले नेताओं में थे, जबकि शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप ने भी जिन नेताओं से शुरुआती बात की, उनमें पीएम मोदी भी थे।

एच1 बी वीजा पर विवाद
अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद एच1 बी वीजा विवाद पर भारत अमेरिका के समक्ष पहले ही आपत्तियां दर्ज करा चुका है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने अमेरिकी समकक्ष के समक्ष फोन पर हुई बातचीत में इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा बात की। माना जा रहा है कि ट्रंप-मोदी वार्ता में ही इस विवाद का हल निकाला जाएगा।
----------------------
भारत ने की पाक में आतंकी हमले की निंदा
भारत ने पाकिस्तान के सिंध की एक दरगाह पर आतंकी संगठन आईएस द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर हमले को कायरतापूर्ण बताया और निर्दोष लोगों की मौत पर दुख जताया। गौरतलब है कि इस हमले में सौ से अधिक लत्नोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed