फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US President Donald Trump will not go to Pakistan despite all pleas visit next month to India

तमाम मनुहार के बावजूद पाकिस्तान नहीं जाएंगे ट्रंप, भारत तक सीमित रहेगा अगले महीने का दौरा

Sat, 25 Jan 2020 03:17 AM IST
योगेश साहू हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 25 Jan 2020 03:17 AM IST
सार

  • अगले माह दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे ट्रंप
  • आतंकवाद पर पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश

विज्ञापन
US President Donald Trump will not go to Pakistan despite all pleas visit next month to India
impeachment against President Donald Trump - फोटो : ANI

विस्तार

तमाम मनुहार के बावजूद फरवरी में अपनी भारत यात्रा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया है। पाकिस्तान की कोशिश थी कि ट्रंप भारत के बाद उनके यहां आएं, जिससे वह दुनिया को संदेश दे पाए।
विज्ञापन


ट्रंप का इनकार आतंकवाद पर पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री भारत-पाकिस्तान का साथ-साथ दौरा करते रहे हैं। पिछले साल जुलाई में अमेरिका यात्रा के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्रंप को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


जब ट्रंप की भारत यात्रा की योजना बनी तो पाकिस्तान ने टंप को अपने यहां बुलाने के लिए पूरी ताकत लगाई। भारत को इस पर आपत्ति थी। सूत्रों का कहना है कि ट्रंप ने पाकिस्तान को अलग से कार्यक्रम बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24-25 फरवरी हो सकता है कार्यक्रम
सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप की पहली भारत यात्रा दो दिवसीय होगी। इसके लिए 24 और 25 फरवरी की तारीख लगभग तय है। भारत में ट्रंप के सारे कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। हालांकि, इस पर अभी अंतिम सहमति बननी बाकी है। भारत यात्रा के दौरान ट्रंप पीएम नरेंद्र मोदी की ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तर्ज पर गुजरात और दिल्ली में कार्यक्रम कर सकते हैं। ट्रंप ताजमहल का दीदार करने आगरा भी जा सकते हैं।

क्यों अहम है दौरा

ट्रंप का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब आतंकवाद और कश्मीर के सवाल पर भारत-पाक के बीच कूटनीतिक जंग चरम पर है। इसके अलावा व्यापार के मामले में अमेरिका और चीन के बीच ठनी हुई है। भारत के करीबी मित्र ईरान से भी अमेरिका के द्विपक्षीय रिश्ते बदतर स्थिति में हैं।

भारत को उम्मीद है कि ट्रंप उसकी धरती से सीमा पार आतंकवाद मामले में पाकिस्तान को कड़ा संदेश देंगे। इसके अलावा भारत में निवेश की उम्मीदें जगाने के साथ ईरान के मामले में भारतीय हितों के मद्देनजर बीच का रास्ता अपनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed