फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Pennsylvania Governor Josh Shapiro mansion Arson Suspect arrested fire and significant damage allegation

Pennsylvania Arson: अमेरिकी राज्य के गवर्नर को घर से भागने पर मजबूर करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, आगजनी का मामला

Mon, 14 Apr 2025 07:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हैरिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हैरिसबर्ग Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 07:03 AM IST
सार

अमेरिका में पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो के घर में एक व्यक्ति ने लोहे की सुरक्षा दीवार फांदकर आग लगा दी, जिससे गवर्नर को अपने परिवार के साथ घर से भागने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हैरिसबर्ग निवासी 38 वर्षीय कोडी बाल्मर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
US Pennsylvania Governor Josh Shapiro mansion Arson Suspect arrested fire and significant damage allegation
गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 अमेरिका में पेंसिलवेनिया के गवर्नर जोश शापिरो को घर से भागने पर मजबूर करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि व्यक्ति आधी रात को लोहे की सुरक्षा दीवार फांदकर पुलिस को चकमा देकर गवर्नर के घर में घुस गया था। उसने घर में आग लगा दी, जिससे काफी नुकसान हुआ। आगजनी के चलते डेमोक्रेटिक गवर्नर को परिवार सहित घर खाली करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर हत्या के प्रयास, आतंकवाद, गंभीर आगजनी और गंभीर हमले के आरोप लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


गवर्नर शापिरो के अनुसार, उन्होंने शनिवार को अपने निवास पर यहूदी त्योहार फसह मनाया था। घर में उनकी पत्नी, चार बच्चे, दो कुत्ते और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। उन्होंने बताया कि रविवार रात लगभग दो बजे सैनिकों ने उनका दरवाजा खटखटाया, जिसके चलते वह जाग गए। अधिकारियों ने बताया कि किसी व्यक्ति ने घर में आग लगा दी है, जिसके चलते वह घर से भाग गए। हालांकि, अधिकारियों ने आग बुझा दी और कोई भी घायल नहीं हुआ। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 'बाइडन प्रशासन में हुईं ईसाई विरोधी घटनाओं की जानकारी दें', अमेरिकी विदेश मंत्रालय की कर्मचारियों से अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी से गवर्नर निवास का दक्षिणी भाग हुआ क्षतिग्रस्त
आगजनी के चलते गवर्नर निवास का दक्षिणी भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में आग लगाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पेंसिल्वेनिया राज्य पुलिस के कर्नल क्रिस्टोफर पेरिस ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान हैरिसबर्ग निवासी 38 वर्षीय कोडी बाल्मर के रूप में की। पेरिस ने कहा कि जांच की जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि आग लगाने के पीछे व्यक्ति का उद्देश्य क्या था। 


गवर्नर शापिरो बोले- वे झुके नहीं हैं
बाद में, गवर्नर शापिरो ने भावुक होते हुए कहा कि वे झुके नहीं हैं। अगर बाल्मर उन्हें अपना काम करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, तो वे और अधिक मेहनत करेंगे। शापिरो ने कहा कि बाल्मर उन्हें अपने धर्म का पालन करने से नहीं रोक सकते। शापिरो को 2028 में डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए संभावित व्हाइट हाउस दावेदार के रूप में देखा जाता है। शापिरो ने कहा कि आग उसी कमरे में लगाई गई थी, जहां शनिवार रात को परिवारों ने हैरिसबर्ग के यहूदी समुदाय के सदस्यों के साथ सेडर के साथ फसह का जश्न मनाया था।

ये भी पढ़ें: Cyber Attack: अमेरिका के साइबर हमलों और टेलीकॉम प्रणालियों में सेंध के पीछे चीन; रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

संदिग्ध ने सात फीट ऊंची सुरक्षा दीवार फांदी
अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति गवर्नर निवास के चारों ओर लगी करीब सात फीट ऊंची लोहे की सुरक्षा दीवार को फांदकर जबरन घर में घुसा। आग लगाने के बाद व्यक्ति उसी सुरक्षा दीवार को फांदकर भाग गया। लेफ्टिनेंट कर्नर जॉर्ज बिवेंस ने बताया कि भागने से पहले बाल्मर घर के अंदर करीब एक मिनट तक रुका था। उसके पास घर में बना आग लगाने वाला उपकरण था। ऐसा लगता है कि उसने हमले की सावधानीपूर्वक योजना बनाई थी। बाद में, बाल्मर को इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed