Carlos Del Toro: अमेरिकी नौसेना सचिव टोरो भारत यात्रा पर, रक्षा सचिव से की मुलाकात, पहुंचे वॉर मेमोरियल
अमेरिकी नौसेना सचिव टोरो ने ट्वीट किया "महान भारत देश में अविश्वसनीय स्वागत हुआ! दोनों देशों के सामरिक सहयोग पर चर्चा करने के भारतीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने से मुलाकात खुशी की बात थी। भारत अमेरिका की साझेदारी मुक्त भारत प्रशांत क्षेत्र में एक स्तंभ की तरह है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी नौसेना सचिव कार्लोस डेल टोरो भारत यात्रा पर आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने से भी मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के रक्षा संबंधों व रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की।
अमेरिकी नौसेना सचिव टोरो ने ट्वीट किया "महान भारत देश में अविश्वसनीय स्वागत हुआ! दोनों देशों के सामरिक सहयोग पर चर्चा करने के भारतीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने से मुलाकात खुशी की बात थी। भारत अमेरिका की साझेदारी मुक्त भारत प्रशांत क्षेत्र में एक स्तंभ की तरह है।
इससे पहले टोरो दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास भी गए थे। टोरो ने कहा कि वह जब भी अमेरिकी दूतावासों में जाते हैं तो सबसे पहले नौसैनिकों व वहां तैनात नौसेना कर्मियों से मुलाकात करते हैं। हमारे मरीन सैनिक पूरी दुनिया में अमेरिकियों को सुरक्षित रखते हैं।
बता दें, अमेरिका व भारत के संबंध दिनों दिन मजबूत हो रहे हैं। हाल ही में अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन भारत आईं थीं। उन्होंने अमेरिका भारत आर्थिक व वित्तीय साझेदारी पर बैठक में हिस्सा लिया था। एक कार्यक्रम में येलेन ने कहा था कि भारत अमेरिका का अपरिहार्य साझेदार है।