{"_id":"5c2c6699bdec2256d14f457a","slug":"us-made-chinook-and-apache-helicopter-to-arrive-in-march-of-indian-armed-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गुना बढ़ जाएगी भारतीय सेना की ताकत, भारत आ रहे हैं चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कई गुना बढ़ जाएगी भारतीय सेना की ताकत, भारत आ रहे हैं चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर
Wed, 02 Jan 2019 12:52 PM IST
Prabudhh Jain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
chinook helicopter
अमेरिका में निर्मित हेवी-लिफ्ट चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर का पहला बैच मार्च माह में सशस्त्र बलों को मिल जाएगा। इससे भारत की सैन्य क्षमता कहीं अधिक बढ़ जाएगी। चेनूक हेलीकॉप्टर का पहला बैच बोइंग कंपनी की ओर से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के लिए रवाना हो चुका है और इसके अगले महीने तक यहां पहुंचने की संभावना है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भारत ने 3 बिलियन डॉलर में 15 चिनूक और 22 अपाचे हेलीकॉप्टर का सौदा किया था। लेकिन भारत के पास अब 6 और अपाचे हेलीकॉप्टर का विकल्प है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।
भारतीय और अमेरिकी राजनयिकों के अनुसार भारतीय सेना को सौंपने से पहले इनकी हवाई क्षमता की जांच की जाएगी। इसके साथ ही फ्लाइट टेस्ट भी किया जाएगा। चिनूक हेलीकॉप्टरों को चंडीगढ़ में रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें सियाचिन और लद्दाख भेजा जा सके। वहीं अटैक करने वाले अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय सेना को सौंपे जाएंगे। इन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में रखा जाएगा।
इन दो हेलीकॉप्टर से भारतीय सेना की ताकत कई गुना तक बढ़ जाएगी। जो अभी तक रूस में बने एमआई-17 लिफ्ट हेलीकॉप्टर पर ही निर्भर है। इसके अलावा सेना के पास रूस में निर्मित एमआई-26 हेलीकॉप्टर भी मौजूद है। वहीं अगर अटैक हेलीकॉप्टर की बात करें तो भारतीय सेना की ताकत एमआई-35 पर ही निर्भर है। जिसका इस्तेमाल तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा 1980 के दशक में अफगानिस्तान पर कब्जे के दौरान किया गया था।