फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US is working on imparting some flexibility to countries like India under its new sanctions

रक्षा सौदे पर अमेरिका का भारत को इशारा- हममें या रूस में से किसी एक को चुनना होगा

Tue, 29 May 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 May 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
US is working on imparting some flexibility to countries like India under its new sanctions
एस-400 ट्रंफ मिसाइल

अमेरिका भारत जैसे देशों के लिए अपने उस कानून को लचीला बनाने पर काम कर रहा है जिसके तहत रूस से हथियार खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि अमेरिका ने यह साफ कर दिया है कि नई दिल्ली को इसके बदले मॉस्को के साथ अपनी प्रस्तावित 5.5 डॉलर बिलियन की एस-400 ट्रंफ एयर डिफेंस मिसाइल की डील को आगे नहीं बढ़ाना होगा। इससे एक तरह से अमेरिका साफ संदेश देना चाहता है कि भारत रक्षा सौदों के लिए रूस की बजाए उसे ही चुने। 

विज्ञापन


अमेरिका की सशस्त्र सेवा समिति के विलियम मैक थोर्नबेरी ने सोमवार को कहा, 'अमेरिका प्रशासन और कांग्रेस की कुछ चिंताए हैं। रूस से एस-400 सिस्टम की खरीद से दोनों देशों के बीच आपसी सैन्य सहयोग को झटका लग सकता है। हम एक अहम रणनीतिक साझेदार के तौर पर भारत का आदर करते हैं।' यूएस कांग्रेस के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इशारा किया कि भारत द्वारा एस-400 की डील करने से इसका असर उनके देश के साथ एमक्यू-9 रीपर या प्रीडेटर-बी और दूसरे उच्च तकनीक उपकरणों की होने वाली डील पर पड़ सकता है।
विज्ञापन


अमेरिकता चाहता है कि भारत कम्युनिकेशन कम्पैटिबिलिटी एंड सिक्योरिटी अरेंजमेंट (सीओएमसीएएसए) और बेसिक एक्सचेंज एंड कॉपरेशन एंग्रीमेंट फॉर जियोस्पाशियल कॉपरेशन (बीईसीए) जैसे समझौतों पर आपसी रणनीतिक साझेदारी बनाए रखने के लिए हस्ताक्षर करे ताकि चीन को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके। हालांकि भारत और रूस के बीच 12 बिलियन डॉलर के प्रस्तावित रक्षा सौदे को लेकर बातचीत जारी है। दोनों ही अमेरिका के नए कानून काउंटरिंग अमेरिका एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शन एक्ट (सीएएटीएसए) से निपटने के लिए रोडमैप पर बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed