फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Gun Law reforms know why New Orleans Residents replacing guns with playstations

US Gun Law: 50 साल की अमेरिकी महिला ने न्यू ऑरलियन्स हमले से ठीक पहले बेचा बंदूक, घर में 8 बच्चे; जानिए दलील

Thu, 02 Jan 2025 06:12 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 02 Jan 2025 06:12 PM IST
सार

अमेरिका में बीते दिनों एक घातक ट्रक हमला हुआ। इस हमले से ठीक पहले न्यू ऑरलियन्स के निवासियों ने बंदूकें बदलकर प्लेस्टेशन खरीदे थे। बंदूक सरेंडर करने वाले नागरिकों में 50 वर्षीय लेटिसिया क्लैंटन भी शामिल हैं। उनके घर में आठ छोटे पोते-पोतियां हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस आतंकी वारदात की निंदा की है।

विज्ञापन
US Gun Law reforms know why New Orleans Residents replacing guns with playstations
बंदूक (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में हुआ घातक ट्रक हमला सुर्खियों में है। इससे जुड़ी एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। खबरों के मुताबिक हमले से एक दिन पहले न्यू ऑरलियन्स में रहने वाले लोगों ने बंदूकें बदलकर प्लेस्टेशन खरीदे थे। इसकी एवज में उनसे सवाल नहीं पूछे गए। दो घंटे में शहर के पुलिस अधिकारियों के पास आम नागरिकों की तरफ से 32 रिवाल्वर, शॉटगन और अर्ध-स्वचालित हथियार जमा हुए। हथियारों को नष्ट कर प्लेस्टेशन 5 जैसे गेमिंग कंसोल की सौगात दी गई।
विज्ञापन


प्लेस्टेशन 5 गेमिंग कंसोल के बदले अपना बंदूक बेच दिया
अपने हथियार सरेंडर करने वाले लोगों में 50 साल की लेटिसिया क्लैंटन भी शामिल थीं। उन्हें अपनी बंदूक के बदले लगभग 500 डॉलर का प्लेस्टेशन 5 मिला। क्लैंटन के पास पिछले एक दशक से गुप्त हैंडगन रखने का परमिट था। उनके घर में उनके आठ छोटे पोते-पोतियां हैं। पिकअप ट्रक के हमले से ठीक पहले उन्होंने प्लेस्टेशन 5 गेमिंग कंसोल के बदले अपना बंदूक बेच दिया। अपने फैसले के बारे में क्लैंटन ने कहा, 'इतने सारे पोते-पोतियों और उनके द्वारा की जा रही हिंसा को देखते हुए, उन्होंने घर से बंदूक हटाने का फैसला लिया। उन्हें एहसास हुआ कि हथियारों को सड़कों से हटाने का समय आ चुका है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने आतंकी हमले में हताहत लोगों के लिए संबल की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस आतंकी वारदात की निंदा की है। उन्होंने कहा कि न्यू ऑरलियन्स की आतंकी घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। पीएम मोदी ने पीड़ितों के लिए संबल और प्रभावित परिवारों को जल्द इससे उबरने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed