{"_id":"5b9017a4867a557f0e7182c0","slug":"us-foreign-and-defense-minister-arrived-in-delhi-for-two-plus-two-talks-between-indo-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका के बीच ‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-अमेरिका के बीच ‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री
भाषा, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जिम मैटिस बुधवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे। यहां वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ पहली भारत-अमेरिका ‘टू प्लस टू’ वार्ता में भाग लेंगे। इस वार्ता का लक्ष्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाना, रूस के साथ भारत के रक्षा संबंधों और ईरान से कच्चे तेल के आयात के मुद्दे पर मतभेद को सुलझाना।
विज्ञापन
गुरूवार को होने वाली वार्ता के महत्व को दर्शाते हुए विदेश मंत्री स्वराज और रक्षा मंत्री सीतारमण ने पालम हवाई अड्डे पर क्रमश: पोम्पिओ और मैटिस का स्वागत किया। दो बार स्थगित होने के बाद अंतत: दोनों देशों के बीच गुरूवार को यह वार्ता होनी है। वार्ता के लिए भारत अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल जोसेफ डनफोर्ड भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया है, गर्मजोशी और मित्रवत संबंधों को दर्शाने वाली विशेष भावनाओं के तहत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का उनके पहले भारत दौरे पर हवाईअड्डे पर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल स्तरीय ‘टू प्लस टू’ वार्ता से पहले विदेश मंत्रियों स्वराज और पोम्पिओ के बीच जबकि रक्षा मंत्रियों सीतारमण और मैटिस के बीच द्विपक्षीय यात्रा होगी।
विज्ञापन