{"_id":"57ad86334f1c1be15bee6308","slug":"us-envoy-tweets-apology-to-shah-rukh-khan-says-working-to-ensure-it-doesn-t-happen-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राजदूत ने मांगी शाहरुख से माफी, कहा दोबारा ऐसा नहीं होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिकी राजदूत ने मांगी शाहरुख से माफी, कहा दोबारा ऐसा नहीं होगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Aug 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोके जाने के बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख के ट्वीट के कुछ ही घंटों बाद अमेरिका ने माफी मांगी है। शाहरुख खान को शुक्रवार को लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर रोका गया था। किंग खान ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की तो भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने ट्वीट कर अमेरिका की तरफ से माफी मांगी है।
रिचर्ड वर्मा ने ट्वीट किया है, 'शाहरुख खान, लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर हुई मुश्किल के लिए माफी, हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसा न हो। आपका काम अमेरिका समेत दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है।'
विज्ञापन
रिचर्ड वर्मा ने ट्वीट किया है, 'शाहरुख खान, लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर हुई मुश्किल के लिए माफी, हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसा न हो। आपका काम अमेरिका समेत दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है।'
विज्ञापन
शाहरुख खान ने अमेरिकी राजदूत के ट्वीट के जवाब में ट्विटर पर लिखा है, 'कोई मुश्किल नहीं सर, केवल प्रोटोकॉल का सम्मान किया जाए, इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं है। यह केवल असुविधा थी। ध्यान देने के लिए शुक्रिया।'Sorry for the trouble at LAX @iamsrk. We are working to ensure it doesn’t happen again. Your work inspires millions, including in the US.
विज्ञापन विज्ञापन— Rich Verma (@USAmbIndia) August 12, 2016
No trouble sir, respect the protocol & not expecting 2 b above it. It’s just a tad inconvenient. Thx for ur concern. https://t.co/zQspvxnXsl
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 12, 2016
पिछले सात सालों में तीसरा मौका
शाहरुख खान
गौरतलब है कि बॉलीवुड स्टार को पहले भी अमेरिका में एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा रोका गया है। पिछले सात सालों में यह तीसरा मौका है, जब उनके साथ यह व्यवहार हुआ है।
शाहरुख ने इस बार जब ट्वीट कर अपनी खीझ जाहिर की तो दक्षिण एशिया के सहायक विदेश मंत्री निशा बिस्वाल ने भी ट्वीट कर खान को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है। हालांकि उनकी घोषणा के मुताबिक, सभी ट्वीट उनके निजी हैं।Sorry for the hassle at the airport, @iamsrk - even American diplomats get pulled for extra screening!
— Nisha Biswal (@NishaBiswal) August 12, 2016
पहले कब-कब रोके गए किंग खान
shahrukh khan
यह पहला मौका नहीं है जब भारत के इस सुपरस्टार को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोक गया हो। 2012 में शाहरुख खान को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक कर रखा था। मामले ने तूल पकड़ा तो यूएस कस्टम एंड बॉर्डर प्रोजेक्शन अथॉरिटी ने खान से माफी मांगी थी।
2009 में भी खान को न्यूजर्सी एयरपोर्ट पर रोका गया था। तब बताया गया था कि शाहरुख का नाम कंप्यूटर अलर्ट लिस्ट में आया था, इसलिए उन्हें रोका गया।
2009 में भी खान को न्यूजर्सी एयरपोर्ट पर रोका गया था। तब बताया गया था कि शाहरुख का नाम कंप्यूटर अलर्ट लिस्ट में आया था, इसलिए उन्हें रोका गया।