फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Envoy Eric Garcetti Hump World War-II Museum in Arunachal Pradesh

Arunachal Pradesh: पूर्वोत्तर दौरे पर अमेरिकी दूत एरिक गार्सेटी; 'हंप विश्व युद्ध-II' संग्रहालय का उद्घाटन

Wed, 29 Nov 2023 07:25 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियांग (अरुणाचल प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियांग (अरुणाचल प्रदेश) Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 29 Nov 2023 07:25 PM IST
सार

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी अरुणाचल प्रदेश दौरे पर हैं। उन्होंने "हंप विश्व युद्ध-द्वितीय' संग्रहालय का उद्घाटन किया। गार्सेटी के साथ अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
US Envoy Eric Garcetti Hump World War-II Museum in Arunachal Pradesh
अरुणाचल प्रदेश में अमेरिकी दूत एरिक गार्सेटी - फोटो : social media

विस्तार

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी अपने अरुणाचल दौरे पर प्रकृति की गोद और नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद लेते दिखे। गार्सेटी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ पूर्वी सियांग जिले का दौरा किया। उन्होंने अरुणाचल में  बुधवार को पासीघाट में 'हंप विश्व युद्ध- II' संग्रहालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


अमेरिकी राजदूत अरुणाचल के मुरीद हुए
अरुणाचल आगमन पर अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, हैलो अरुणाचल प्रदेश! अपनी पहली यात्रा पर उत्साहित हूं। स्थानीय लोगों की गर्मजोशी से मंत्रमुग्ध हूं। पासीघाट का नजारा कमाल का है। उन्होंने भारत और अमेरिका संबंधों का जिक्र करते हुए हैशटैग यूएस इंडिया टुगेदर भी लिखा।
विज्ञापन


क्यों खास है संग्रहालय, वर्षों पहले अमेरिकी विमान क्रैश हुए थे
गौरतलब है कि 'हंप विश्व युद्ध- II' संग्रहालय कई मायनों में अनोखा संग्रहालय है। इसमें एक अमेरिकी विमान के अवशेष रखे गए हैं, जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अरुणाचल में क्रैश हुआ था। खबरों के अनुसार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने पूर्वी हिमालय की ऊंचाई के कारण अरुणाचल के इलाके से उड़ान भरी थी। 'द हंप' नाम की जगह से हिमालय के ऊपर से उड़ान भरने के दौरान प्लेन क्रैश हो गया था। कुछ अमेरिकी विमान इस इलाके में लापता हो गए। सुदूर जंगलों और पहाड़ों में इनके अवशेष बरामद नहीं किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 विमान हादसों के शिकार, संग्रहालय का नाम श्रद्धांजलि
हंप का रास्ता अरुणाचल प्रदेश के अलावा असम, तिब्बत, युन्नान और म्यांमार के क्षेत्रों से होकर गुजरता है। ऐसे में अनुमान है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अत्यधिक उड़ान के कारण इन इलाकों में लगभग 650 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। संग्रहालय का नाम हंप रखा जाना विमान से किए गए ऑपरेशन को श्रद्धांजलि के तौर पर देखा जाता है। इसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विमानन इतिहास की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों माना जाता है।

अरुणाचल के मुख्यमंत्री का बयान
अरुणाचल प्रदेश में अमेरिकी दूत का स्वागत करते हुए, अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने एक्स पर लिखा, अरुणाचल प्रदेश के सबसे पुराने शहर - पासीघाट की ओर बढ़ रहा हूं। भारत में अमेरिकी राजदूत महामहिम एरिक गार्सेटी भी साथ में सियांग जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अद्वितीय संग्रहालय में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लापता विमानों के अवशेषों को सहेजा जाएगा।


जनजातीय महिलाओं से मुलाकात
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आदि जनजाति की महिलाओं के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कहा, आदि जनजाति (Adi Tribe) की महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों में दिखीं। उन्होंने अबोर कंट्री रिवर कैंप के पास पासीघाट में महिलाओं से मुलाकात के बाद इसे कालातीत सुंदरता का प्रतीक करार दिया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed