फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US embassy says those entering country illegally will face jail and deportation

US Embassy: अमेरिका में अवैध प्रवेश पर मिलेगी सख्त सजा, दूतावास ने कहा- जेल-निर्वासन का करना पड़ेगा सामना

Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
सार

भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने वालों को सख्त सजा मिलेगी। उन्हें हिरासत में लिया जाएगा और जेल में डाला जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें निर्वासित किया जाएगा और भविष्य में वीजा पाने में भी दिक्कत हो सकती है। दूतवास ने चेतावनी दी कि अमेरिका ने अपने आव्रजन कानून को सख्त कर दिया है, इसलिए अवैध यात्रा करना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
US embassy says those entering country illegally will face jail and deportation
अमेरिकी दूतावास - फोटो : X@USAndIndia

विस्तार

भारत में अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ने अब अपने आव्रजन कानूनों को सख्त कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करता है, तो उसे हिरासत में लिया जाएगा, निर्वासित किया जाएगा, और भविष्य में वीजा पाने में भी दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन


दूतावास ने एक संक्षिप्त बयान में चेतावनी भी दी। कहा कि जो लोग अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करते हैं, उन्हें जेल और निर्वासन का सामना करना पड़ेगा। दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'अमेरिका ने आव्रजन कानूनों को सख्त कर दिया है। अमेरिका में अवैध प्रवेश पर हिरासत में लिया जाएगा, निर्वासन किया जाएगा और भविष्य में वीजा पात्रता के लिए स्थायी परिणाम भुगतने होंगे।'
विज्ञापन


अवैध रूप से प्रवेश पर मिलेगी जेल की सजा और निर्वासन
अमेरिकी दूतावास ने बयान में आगे कहा कि जो लोग अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करते हैं, उन्हें जेल की सजा और निर्वासन का सामना करना पड़ेगा। आपके रिकॉर्ड पर स्थायी खराब का निशान लगा दिया जााएगा और उसके साथ आपको वापस अपने देश लौटना पड़ेगा। इसलिए ऐसी महंगी और खतरनाक यात्रा पर निकलने का कोई फायदा नहीं है। दूतावास का यह बयान हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में ट्रंप प्रशासन द्वारा आव्रजन पर कार्रवाई की पृष्ठभूमि में आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-Mauritius Ties: PM मोदी ने मॉरीशस के समकक्ष से की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया

वीजा आवेदक अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी करें सार्वजनिक

इसके अलावा, अमेरिकी दूतावास ने यह भी कहा कि जो लोग एफ, एम या जे वीजा गैर-आप्रवासी वीजा के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग को सार्वजनिक में समायोजित करें ताकि अमेरिका के कानून के तहत उनकी पहचान और स्वीकार्यता स्थापित करने के लिए आवश्यक जांच की सुविधा मिल सके। दूतावास ने यह भी बताया कि 2019 से अमेरिका सभी वीजा आवेदकों से उनके सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी मांग रहा है, चाहे वे अप्रवासी या गैर-आप्रवासी वीजा के लिए आवेदन कर रहे हों। 


अमेरिकी वीजा अधिकार नहीं, विशेषाधिकार 
दूतावास ने 19 जून को कहा था कि अमेरिकी वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेषाधिकार है। इसका मतलब है कि वीजा मिलने के बाद भी इसकी जांच बंद नहीं होती है। अगर कोई अमेरिका में जाकर कानून तोड़ता है, तो उसका वीजा रद्द किया जा सकता है। दूतावास ने यह भी कहा कि छात्र या आगंतुक वीजा पर रहते हुए अवैध ड्रग्स का उपयोग करना या किसी भी अमेरिकी कानून को तोड़ना किसी व्यक्ति को भविष्य में अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य बना सकता है। 

ये भी पढ़ें: Amit Shah: 'प्रत्येक गांव के नियत दायरे में ब्रिक-एंड-मोर्टार बैंकिंग सुविधा हो', गृह मंत्री शाह ने दिया सुझाव

वैध तरीके से यात्रा करने वालों का अमेरिका में स्वागत
इससे पहले, जून की शुरुआत में अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर इस बात पर जोर दिया था कि अमेरिका में वैध तरीके से यात्रा करने वाले लोगों का स्वागत है, लेकिन अवैध प्रवेश या वीजा का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमेरिकी दूतावास ने यह भी कहा था कि अमेरिका ने विदेशी सरकारी अधिकारियों और ऐसा करने वाले अन्य लोगों को लक्षित करते हुए नए वीजा प्रतिबंध लगाए हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed