फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Delhi Flight returns after 3 hours owing American passenger death

यात्री की मौत: दिल्ली से अमेरिका जा रहा विमान उड़ान भरने के तीन घंटे के बाद ही वापस लौटा, जानिए पूरा मामला

Sat, 04 Dec 2021 05:11 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 04 Dec 2021 05:11 PM IST
सार

विमान में जिस यात्री की मौत हुई वह अमेरिकी नागरिक था और अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था। 

विज्ञापन
US Delhi Flight returns after 3 hours owing American passenger death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिका के नेवार्क जाने वाली एयर इंडिया की एक विमान एक यात्री की मौत के कारण उड़ान भरने के तीन घंटे बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि हवाई जहाज पर मेडिकल इमरजेंसी के कारण एयर इंडिया दिल्ली-नेवार्क (यूएस) विमान तीन घंटे से भी ज्यादा समय की उड़ान भरने के बाद वापस लौट आया। 

विज्ञापन


हवाई अड्डे के डाक्टरों की एक टीम विमान में पहुंची और यात्री की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। यात्री अमेरिकी नागरिक था और अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन


हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि चार दिसंबर को दिल्ली से नेवार्क जाने वाली उड़ान संख्या एआई-105 एक पुरुष यात्री की मौत के कारण लौट आई। यात्री एक अमेरिकी नागरिक था जो अपनी पत्नी के साथ नेवार्क की यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा और उड़ान समय शुल्क सीमा (FDTL) मानदंडों के अनुसार, उड़ान संचालन के लिए चालक दल के एक और बैच की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि नए चालक दल के सदस्यों के साथ विमान के लगभग चार बजे उड़ान भरने की उम्मीद है। वहीं, आगे की कानूनी औपचारिकताओं के लिए पूरे मामले की सूचना एयरपोर्ट पुलिस को दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed