फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Defence Secretary Austin appreciates Indian Navy's role in anti-piracy ops

Defence: सफल समुद्री अभियान के अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना की तारीफ, राजनाथ सिंह से फोन पर की बात

Mon, 18 Mar 2024 08:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 18 Mar 2024 08:53 PM IST
सार

Defence: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने मित्र लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बात की और द्वीपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, हमने पिछले साल संपन्न भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग रोडमैप को लागू करने के तरीकों पर भी चर्चा की। 
 

विज्ञापन
US Defence Secretary Austin appreciates Indian Navy's role in anti-piracy ops
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान चलाने में भारतीय नौसेना की भूमिका की सराहना की। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का रीडआउट जारी किया। जिसमें बताया गया है कि अमेरिकी रक्षा मंत्री न भारतीय नौसेना की प्रशंसा की। माना जा रहा है कि दोनों मंत्रियों ने 31 MQ-9B ड्रोन की सैन्य बिक्री की योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग रोडमैप को लागू करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा। यह रोडमैप दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने का प्रयास करता है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती रोधी अभियान चलाने के लिए भारतीय नौसेना की भूमिका की सराहना की। 

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार अरब सागर में अभियान चलाकर 17 बंधकों को छुड़ाया। समुद्री लुटेरों ने एमवी रुएन जहाज के चालक दल को बंधक बनाया था। इनमें सात नागरिक बुल्गारिया के थे। माल्टा के ध्वज वाले इस जहाच को अपहरण 35 समुद्री डाकुओं ने कर लिया था। नौसेना ने भारतीय समुद्र तट से 2600 किलोमीटर दूर यह अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभियान के दौरान भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के C-17 विमान ने मार्कोस कमांडो को एयरड्रॉप किया। इसके अलावा युद्धपोत आईएनएस कोलकाता, सी गार्डियन ड्रोन, P-8I निगरानी विमान भी तैनात किए गए थे। पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय नौसेना ने पश्चिम हिंद महासागर में कई व्यापारिक जहाजों पर हमलों को रोका है। 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने और ऑस्टिन ने क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। सिंह ने कहा, मैंने अपने मित्र लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बात की और द्वीपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, हमने पिछले साल संपन्न भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग रोडमैप को लागू करने के तरीकों पर भी चर्चा की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed