{"_id":"5bc631a1bdec22696b238812","slug":"us-declares-sanction-on-iran-semi-military-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी अर्द्धसैन्य बल को वित्तीय सहायता देने वाले उद्योगों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईरानी अर्द्धसैन्य बल को वित्तीय सहायता देने वाले उद्योगों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने ईरान के एक अर्द्धसैन्य बल को वित्तीय सहयोग मुहैया कराने वाले उद्योगों पर मंगलवार को प्रतिबंध लगाए। यह ईरान के खिलाफ अधिकतम दबाव बनाने की अमेरिका की नीति का हिस्सा है। प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा कि बोनयाड तावोन बासिज नाम के 20 से अधिक उद्योगों का नेटवर्क बासिज रेजिस्टेंस फोर्स को वित्तीय सहायता मुहैया कर रहा था।
विज्ञापन
यह फोर्स ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर का अंग है। वित्त मंत्री स्टीवन नुचिन ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह समझना चाहिए कि बोनयाड तावोन बासिज नेटवर्क और आईआरजीसी फ्रंट कंपनियों के साथ कारोबार के वास्तविक जगत में मानवीय प्रभाव हैं।’’
विज्ञापन