फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US crude shipment reached India at odisha pradip with million crude barrels

अब US के पेट्रोल-डीजल पर दौड़ेगी आपकी गाड़ी, भारत पहुंची अमेरिकी क्रूड की खेप

Tue, 03 Oct 2017 09:55 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 03 Oct 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
US crude shipment reached India at odisha pradip with million crude barrels

अमेरिका भारत का नया ऑयल सप्लायर बन गया है। सोमवार को अमेरिका के क्रूड ऑयल की पहली खेप ओडिशा पहुंच गया है। करीब 16 लाख बैरल क्रूड ऑयल लेकर पहुंची इस खेप का भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों ने ओडिशा के पारादीप में स्वागत किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ये क्रूड ऑयल भारत की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के लिए आया है। 

विज्ञापन


आईओसी ने जानकारी दी कि वो क्रूड ऑयल को पारादीप, हल्दिया (पश्चिम बंगाल), बारानुई(बिहार) और बनगेगांव (असम) में  स्थित अपनी रिफाइनरिस तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने भी करीब 29 लाख बैरल क्रूड ऑयल का ऑर्डर दिया है, जिसमें 10 लाख अमेरिका की ओर से आना है।  
विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच कई समझौते हुए थे, जिसमें कच्चे तेल के आयात पर भी बातचीत हुई थी। इस खेप का का भारत आना काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस कदम से कच्चे तेल आयात के क्षेत्र में भारत को कई तरीकों से फायदा होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमेरिका से लिए जा रहे तेल पर वहीं ट्रांसपोर्टेशन कोस्ट पड़ेगी जिस कोस्ट पर भारत खाड़ी देशों कच्चा तेल लेता है। अमेरिका से कच्चे तेल के आयात पर बैन 1975 में लगा दिया गया था, लेकिन बराक ओबामा सरकार ने इसे एक बार फिर 2105 में अहमियत दी। अब ट्रंप सरकार के शासनकाल में ये कामयाबी की ओर दिख रहा है।

भारतीय कंपनियां कच्चे ऑयल के लिए कर चुकी हैं 5 बिलियन डॉलर का इन्वेस्ट

भारत की सरकारी और निजी कंपनियां कच्चे तेल के आयाय के लिए करीब 5 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट कर चुकी हैं। दरअसल, भारत ने अपनी तेल कंपनियों को सलाह दी है कि वो अमेरिका से ही तेल की खरीदारी को बढ़ावा दें क्योंकि ये खाड़ी देशों के मुकाबले उन्हें ये सस्ता पड़ता है। 


बताया जा रहा है कि ऐसा की दूसरा शिप अक्तूबर के आखिर तक भारत आ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये शिप करीब 1.9 मिलियन क्रूड ऑयल लेकर भारत में आ रहा है। भारत अमेरिका के अलावा कनाडा से भी तेल की खरीदारी में हाथ बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed