{"_id":"618f83230ebc785628706c05","slug":"us-congressional-delegation-led-by-senator-john-cornyn-met-with-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अमेरिकी प्रतिधिनिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के लिए की भारत की प्रशंसा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: अमेरिकी प्रतिधिनिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के लिए की भारत की प्रशंसा
Sat, 13 Nov 2021 02:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:49 PM IST
सार
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनेटर जॉन कोर्निन ने किया। इस प्रतिनिधि मंडल में उनके अलावा माइकल क्रेपो, थॉमस टुबरविल्ले और माइकल ली शामिल थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों सराहना की गई। साथ ही अमेरिकी सांसदों ने व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के लिए भारत की भूमिका की प्रशंसा की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनेटर जॉन कोर्निन ने किया। इस प्रतिनिधि मंडल में उनके अलावा माइकल क्रेपो, थॉमस टुबरविल्ले और माइकल ली शामिल थे। इनके अलावा अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों में टोनी गोंजालेस और जॉन केलविन एलिजे भी मौजूद रहे। सीनेटर जॉन कोर्निन भारतीय-अमेरिकी सीनेट गुट के सह-संस्थापक और सह अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
पीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय प्रबंधन की सराहना की साथ ही कहा कि भारत ने लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करते हुए जनभागीदारी में प्रमुख भूमिका निभाई। इस दौरान वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन