फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Commerce Secretary Gina Raimondo India visit Jaishankar Manturov reviews India Russia trade ties updates

Updates: अमेरिकी वाणिज्य सचिव करेंगी भारत का दौरा; जयशंकर ने रूस से व्यापार संबंधों की समीक्षा की

Mon, 06 Mar 2023 10:03 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 06 Mar 2023 10:03 PM IST
सार

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो सात से 10 मार्च तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद और सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगी। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूसी उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ भारत-रूस व्यापार संबंधों की समीक्षा की। 

विज्ञापन
US Commerce Secretary Gina Raimondo India visit Jaishankar Manturov reviews India Russia trade ties updates
Gina Raimondo-S Jaishankar - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो भारत यात्रा पर आएंगी। वह सात से 10 मार्च तक नई दिल्ली का दौरा करेंगी। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करने के लिए 10 मार्च को भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद और सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


इससे पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने व्यापार, निवेश को नए सिरे से आगे बढ़ाने के लिए सोमवार को रूस के उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ वर्चुअल बैठक की। मंटुरोव रूस के व्यापार और उद्योग मंत्री भी हैं। भारत की ओर से जयशंकर ने व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग (IRIGC-TEC) पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की सह-अध्यक्षता की।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देश व्यापार घाटे और बाजार पहुंच के मुद्दों पर फोकस करने के लिए द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों की पूरी क्षमता के साथ काम करने को लेकर सहमत हुए। जयशंकर और मंटुरोव ने नवंबर 2022 में मॉस्को में अपनी बैठक के बाद से आईआरआईजीसी-टीईसी ढांचे के तहत विभिन्न कार्य समूह और उप-समूह बैठकों के लिए फैसलों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर-सरकारी आयोग दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्रों में द्विपक्षीय प्रगति की निगरानी के लिए बनाया गया था। IRIGC का पहला सत्र 13-14 सितंबर 1994 को आयोजित किया गया था। इसकी अब तक 23 बैठकें हो चुकी हैं। 24वीं IRIGC-TEC बैठक की मेजबानी भारत करेगा।


एसएस दुबे ने लेखा महानियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला
सिविल लेखा सेवा के अधिकारी एसएस दुबे ने सोमवार को लेखा महानियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाल लिया। वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। CGA के रूप में कार्यभार संभालने से पहले 1989-बैच के भारतीय नागरिक लेखा सेवा (ICAS) के अधिकारी एसएस दुबे सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के अतिरिक्त लेखा नियंत्रक थे। सीजीए केंद्र सरकार के लेखांकन मामलों पर प्रधान सलाहकार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed