फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US and China is now between the currency war after trade war

ट्रेड वॉर के बाद अब छिड़ सकता है करंसी वॉर, विकासशील देशों पर होगा असर

Sat, 21 Jul 2018 11:46 PM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Updated Sat, 21 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
US and China is now between the currency war after trade war

अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर के बीच अब करंसी वॉर भी छिड़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीन और यूरोपीय यूनियन पर उनकी करंसी से छेड़छाड़ और ब्याज दरों में कटौती का आरोप लगाया। ट्रंप का यह बयान युआन के साल में सबसे निचले स्तर तक लुढ़कने के बाद आया है और इसकी संभावना कम है कि चीन का सेंट्रल बैंक इस गिरावट को रोकने के लिए हस्तक्षेप करेगा। यूरो के मूल्य में भी इस साल गिरावट आई है।

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं पहले ही ट्रेड वॉर में उलझी हुई हैं और करंसी वॉर का असर घातक होगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका असर अमेरिका और चीन के अलावा दूसरी करंसीज पर भी होगा। विकासशील देशों में इक्विटीज से लेकर तेल तक महंगा हो सकता है।
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, 'चीन, यूरोपीय यूनियन और अन्य करंसी के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और ब्याज दर को घटा रहे हैं, जबकि अमेरिका दरों में वृद्धि कर रहा है और डॉलर दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। यह प्रतिस्पर्धा में बढ़त को दूर ले जा रहा है और यह खेल में बराबरी नहीं है।' इसके साथ ही ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की मौजूदा मौद्रिक नीति की आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शुक्त्रस्वार को डॉलर में गिरावट दर्ज की गई। ट्रंप ने गुरुवार को सीएनबीसी को बताया कि वह खुश नहीं है कि फेडरल रिजर्व अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए ब्याज दरें बढ़ा रहा है। ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट कर अपने इसी रुख को दोहराया। इस बीच फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोमी पॉवेल ने इस साल के अंत में ब्याज दरें बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed