फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Ambassador Sergio Gor says US-India close to finalising critical minerals agreement

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले: यूएस-भारत महत्वपूर्ण खनिज समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब

Fri, 13 Mar 2026 11:34 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 13 Mar 2026 11:34 PM IST
सार

सर्जियो गोर ने वॉशिंगटन के भारत को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने वाली 30 दिन की छूट पर कहा कि आज स्थिति अलग है। उन्होंने कहा कि आज हम ऐसी स्थिति में हैं, जहां दुर्भाग्यवश ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
US Ambassador Sergio Gor says US-India close to finalising critical minerals agreement
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका और भारत एक महत्वपूर्ण खनिज समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। आने वाले कुछ महीनों में एक बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिका-भारत संबंधों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं, जिनमें एक नया व्यापार समझौता भी शामिल है।
विज्ञापन


गोर ने कहा, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अमेरिका और भारत एक महत्वपूर्ण खनिज समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं, जो उन्नत विनिर्माण, ऊर्जा प्रणालियों और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए आवश्यक आपूर्ति शृंखलाओं को सुरक्षित करने में मदद करेगा। देखते रहिए, लेकिन आने वाले कुछ महीनों में, हम इस संबंध में एक बड़ी घोषणा की उम्मीद करते हैं। एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में गोर ने कहा कि अमेरिका और भारत सरकारों, व्यापारिक समुदायों और यहां तक कि मीडिया के माध्यम से भी एक-दूसरे पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रंप के नेतृत्व में ऐतिहासिक ऊंचाईयां छुएंगे संबंध
भारत में अमेरिकी राजदूत ने कहा, यह ध्यान एक गहरे पहलू को दर्शाता है, एक ऐसी साझेदारी को जो हर साल और मजबूत, अधिक स्पष्ट और अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है। गोर ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंध ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छूने और अभूतपूर्व पैमाने पर परिणाम देने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल की कीमतें बढ़ने में हमारा हाथ नहीं: गोर
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और तेल की बढ़ती कीमतों पर गोर ने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने की कोशिश कर रहा है। वाणिज्यिक जहाजों को जानबूझकर निशाना बना रहा है। उन्होंने तेहरान पर तेल की कीमतों को बढ़ाने का आरोप लगाया। 


गोर ने वाशिंगटन के भारत को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने वाली 30 दिन की छूट पर कहा, आज स्थिति अलग है। आज हम ऐसी स्थिति में हैं जहां दुर्भाग्यवश ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने की कोशिश कर रहा है। भारत हमारा करीबी सहयोगी है। ऐसे में तेल की कीमतें बढ़ें इससे पहले हम उसे रूस से तेल खरीदने की अनुमति दे दी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed