{"_id":"5bdad263bdec22698f4cbb61","slug":"us-ambassador-kenneth-jester-told-the-reason-for-donald-trump-cannot-attend-republic-day-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस में शामिल न होने के ट्रंप के फैसले पर अमेरिकी राजदूत ने दी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस में शामिल न होने के ट्रंप के फैसले पर अमेरिकी राजदूत ने दी सफाई
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Nov 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल होने वाले भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य अतिथि न बनने को लेकर भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने सफाई दी है। जस्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के असमर्थता जताने का कारण उनके पास समय की कमी है।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रंप ने स्टेट ऑफ यूनियन (एसओटीयू) संबोधन समेत अपनी कई व्यस्तताओं का हवाला देते हुए गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति हर साल कांग्रेस के दोनों सदनों को संबोधित करते है और इसी समय भारत में 26 जनवरी का गणतंत्र दिवस कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम से इतर जस्टर से पूछा गया कि क्या आमंत्रण अस्वीकार करना रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली के समझौते पर भारत के हस्ताक्षर से जुड़ा है? जस्टर ने इससे इनकार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से उनकी व्यस्तता से जुड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन
इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप के फैसले के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप 26 जनवरी, 2019 को भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर हिस्सा लेने के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी से आमंत्रण पाकर सम्मानित महसूस करते हैं, लेकिन व्यस्तताओं के चलते वह इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून, 2017 में वाशिंगटन में बातचीत के दौरान ट्रंप को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था।