फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US allow India to import oil from Iran till polls

ईरान से तेल आयात पर भारत को आम चुनाव तक अमेरिका ने दी राहत

Mon, 05 Nov 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
US allow India to import oil from Iran till polls
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

अमेरिका द्वारा भारत पर प्रतिबंध के बावजूद ईरान से तेल लेने की इजाजत दी गई है। लेकिन ये स्थिति केवल मई के पहले हफ्ते तक ही रहेगी। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को भी उनके कार्यकाल तक राहत मिलेगी। इसके अलावा भारत सरकार के लिए कई सामानों को निर्यात करने के लिए भी दरवाजे खुल गए हैं। बता दें कि भारत में मई में आम चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन


इससे मोदी सरकार पर से दबाव भी कम होगा क्योंकि बढ़ते तेल के कारण वह काफी समय से विपक्षी पार्टियों का निशाना बन रही है। वैश्विक तौर पर तेल के दाम बढ़ने से रीटेल ईंधन के दाम भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। बढ़ते दवाब के बाद भाजपा की राज्य सरकारों ने तेल से वैट कम किया। यह कदम तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले उठाया गया।
विज्ञापन


तेल के दामों के बढ़ने से रुपये पर भी असर पड़ रहा था। जो डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड स्तर पर काफी नीचे पहुंच गया। बीते कुछ हफ्तों से तेल के दामों में लोगों को राहत मिल रही है। सरकार अब उम्मीद कर रही है ईरान की भुगतान की शर्तों के कारण स्थिति और भी बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 7 सिंबर को जब भारत अमेरिका के साथ टू प्लस टू प्रक्रिया में था। उस समय भारत और ईरान यूसीओ बैंक और बैंक पदरगड के साथ रुपये पर आधारित भुगतान व्यवस्था पर काम कर रहे थे। अब सरकार मार्च तक 125 मिलियन टन क्रूड ऑयल आयात करने की उम्मीद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed