फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US agrees to grant india crude oil waiver from Iran sanctions

ईरान से कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिकी प्रतिबंध से भारत समेत आठ देशों को मिलेगी छूट

Sat, 03 Nov 2018 06:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
US agrees to grant india crude oil waiver from Iran sanctions
- फोटो : FILE PHOTO

भारत को ईरान से मिलने वाले कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) पर छा रहा संकट हटता दिखाई दे रहा है। भारत बिना किसी प्रतिबंध के ईरान से तेल आयात करने के मुद्दे पर अमेरिका के साथ समझौता होने के करीब पहुंच गया है। इस समझौते की प्रक्रिया से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि इसके लिए हालांकि भारत को पहले से तय आयात में कटौती करने और एस्क्रौ पेमेंट (निलंब भुगतान) सिस्टम अपनाने पर सहमति जतानी पड़ी है। 

विज्ञापन


ईरान से तेल खरीदने पर अमेरिकी प्रतिबंध सोमवार से शुरू हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि भारत को अमेरिका से मिलने वाली छूट पर अभी तक फाइनल निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी घोषणा 5 नवंबर को प्रतिबंध शुरू होने से ठीक पहले की जा सकती है। 
विज्ञापन


बता दें कि चीन के बाद भारत ईरान के लिए दूसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है, लेकिन अब भारत ने ईरान से अपनी खरीद में करीब 7 मिलियन टन की कटौती करने का प्रस्ताव अमेरिका के सामने रखा है। सूत्रों के अनुसार, यह भारत को ईरान से होने वाली तेल सप्लाई में करीब एक तिहाई कटौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अमेरिका भारतीय प्रस्ताव से संतुष्ट है और उसने तेल खरीद के लिए सशर्त छूट देने पर सहमति जता दी है। अमेरिका चाहता है कि भारत की तरफ से ईरान को भुगतान एक एस्क्रौ अकाउंट (निलंब खाते) में किया जाएगा, जिसका उपयोग ईरान भारत से कोई भी वस्तु खरीदने के लिए कर सकता है।

बता दें कि एस्क्रौ अकाउंट एक ऐसा खाता होता है, जिसमें किसी भी परियोजना का भुगतान खास मद में इस्तेमाल के लिए प्रतिबंधित करते हुए रख दिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि एस्क्रौ अकाउंट की शर्त के जरिए अमेरिका तेल भुगतान से मिलने वाले पैसे को ईरान तक पहुंचने से रोकना चाहता है, जिससे ईरानी अर्थव्यवस्था को तेल बिक्री का कोई खास लाभ नहीं मिलेगा।
 

यह होगा समझौते का प्रभाव

22.6 मिलियन टन कच्चा तेल आयात किया था पिछले वित्त वर्ष में ईरान से भारत ने

30 मिलियन टन तेल आयात ईरान से करने का लक्ष्य था भारत का वित्त वर्ष 2018-19 में

15 मिलियन टन तक ही सीमित रखेगा अब चालू वित्त वर्ष के लिए आयात को भारत

12.5 लाख टन प्रति माह तक ही सीमित रखेगा भारत अब मार्च 2019 तक आयात

02 महीनो नवंबर व दिसंबर के लिए किए अनुबंध 12.5 लाख टन पर ही हैं आधारित

ईरानी तेल आयात को लेकर हम अमेरिका से संपर्क में हैं : विदेश मंत्रालय

US agrees to grant india crude oil waiver from Iran sanctions
ravish kumar

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम ईरानी तेल आयात को लेकर अमेरिकी प्रतिबंधों के मुद्दे पर अमेरिका, ईरान और अन्य पक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं। जहां तक अमेरिका से छूट मिलने की संभावना वाली खबरों की बात है तो हमें अभी तक वाशिंगटन की तरफ से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है। अमेरिका हमारी तेल जरूरतों को अच्छी तरह जानता है, जो हमारे घरेलू विकास के लिए बेहद अहम है।

आठ देशों को ईरान से तेल आयात की छूट देगा अमेरिका : पोम्पियो

अमेरिका ने अस्थाई रूप से आठ देशों को ईरान से तेल आयात जारी रखने की अनुमति के लिए हामी भर दी है।  ईरान से तेल आयात पर 5 नवंबर से नए सिरे से लग रही अमेरिकी पाबंदी से पहले शुक्रवार को विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बयान जारी कर यह बात कही। हालांकि उन्होंने किसी भी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन इस लिस्ट में भारत के शामिल होने की पूरी संभावना है।

जबकि इससे पहले शुक्रवार को ही ब्लूमबर्ग ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से इसकी पुष्टि कर दी थी। अमेरिकी अधिकारी ने छूट प्राप्त करनेवाले देशों में भारत, जापान और दक्षिण कोरिया के नाम की पुष्टि की थी। पोम्पियो ने कहा, हम आठ देशों को अस्थायी रूप से छूट दे रहे हैं। इन देशों के नाम सोमवार तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि पोम्पियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिका सोमवार को प्रतिबंध के बाद बेहद ही कम स्तर पर आठ राष्ट्रों को ईरानी तेल के आयात की अनुमति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed