फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   URL- Reactions on Assembly Election Results know Who said what in Bengal Tamil Nadu Kerala Assam and other sta

Reactions on Election Results: चुनाव नतीजों पर किसने क्या-कहा? बंगाल से तमिलनाडु और केरल में भी बदलाव की बयार

Mon, 04 May 2026 12:20 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Mon, 04 May 2026 12:20 PM IST
सार

Reactions on Election Results: आज पांच राज्यों में चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। अलग अलग राज्यों में चुनावों के रुझानों अलग अलग दिख रहे हैं। इन रुझानों पर नेताओं का प्रतिक्रिया आ रही है। चलिए जानते हैं कौन क्या कह रहा है। 

विज्ञापन
URL- Reactions on Assembly Election Results know Who said what in Bengal Tamil Nadu Kerala Assam and other sta
चुनाव नतीजों पर किसने क्या-कहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। अभी तक आए रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा सबसे आगे निकलती हुई नजर आ रही है। वहीं तमिलनाडु में अभिनेता ने नेता बने विजय की पार्टी टीवीके आगे चल रही है। केरल यूडीएफ गठबंधन, असम में भाजपा और पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन आगे निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इन रुझानों अलग अलग पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रिय सामने आ रही है। चलिए जानते हैं कौन क्या कह रहा है। 

विज्ञापन

 कुणाल घोष ने किया किया टीएमसी की जीत का दावा 

बेलेघाटा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कुणाल घोष ने पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बंगाल की जनता पर पूरा भरोसा है। जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत के लिए प्रार्थना कर रही है और पार्टी पर उसका आशीर्वाद है। उन्होंने आगे कहा भाजपा के नेता कहते हैं कि उल्टा करके लटका देंगे। वे लोकल गुंडे की भाषा बोलते हैं। अभी वे चुनाव के बाद की हिंसा का नाटक करेंगे। हम शांति चाहते हैं। भाजपा केंद्रीय बलों को भेजकर हमारे कार्यकर्ताओं को उठाना चाहती है, लेकिन हम उसकी चाल में नहीं फंसेंगे।

विज्ञापन

असम में भाजपा दोबारा सरकार बना रही- मंत्री पीयूष हजारिका

राज्य के मंत्री पीयूष हजारिका ने भरोसा जताया है कि भाजपा दोबारा सरकार बनाने जा रही है। पीयूष हजारिका ने कहा कि शुरुआती रुझान साफ दिखा रहे हैं कि जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने लगातार जनता के लिए काम किया है, जिसका नतीजा अब चुनावी रुझानों में दिख रहा है। सरकार ने दिन-रात मेहनत की है और अब नतीजों में उसका असर दिख रहा है। भाजपा ही सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम का विकसित भारत का सपना साकार होगा- गौरव भाटिया

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर, सुबह से ही गौरव गोगोई और टीएमसी नेताओं ने ईवीएम पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। इससे ही पता चल रहा है कि वो लोग हार रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बन रही है। पीएम मोदी का विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। हम लोग मिलकर उसको साकार करने की कोशिश कर रहे है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जनता को पीएम मोदी पर बहुत विश्वास है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब दूर नहीं है सपना साकार होने से, अंग, बंग और कलिंग तीनों जगह भारतीय जनता पार्टी का नाम होने जा रहा है। टीएमसी हार रही है और भाजपा की सरकार बन रही है, ये बात टीएमसी के नेताओं को भी पता चल गई है, इसीलिए ये लोग शोर मचा रहे हैं।

चुनावों में कई स्तरों पर हुई गड़बड़ी-टीएमसी प्रत्याशी

कमरहटी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रत्याशी मदन मित्रा ने चुनाव प्रक्रिया और परिणामों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अभी की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहे रुझान मिश्रित तस्वीर पेश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कई स्तरों पर गड़बड़ी हुई है। उनका कहना है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल में सक्रिय मौजूदगी का असर चुनावी निष्पक्षता पर पड़ा है। मदन मित्रा ने दावा किया कि वोटिंग के दौरान भी गड़बड़ी हुई और अब काउंटिंग में भी विसंगतियां देखने को मिल रही हैं।

कांग्रेस को जनता ने नकार दिया- अतुल बोरा 

एनडीए में शामिल पार्टी असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा ने भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए असम में अगली सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के पक्ष में निर्णायक रूप से वोट दिया है, जिसके परिणामस्वरूप, पूरे असम में गठबंधन के उम्मीदवारों को बेहद अच्छा समर्थन मिला है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोरा ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है, क्योंकि सत्ता में रहते हुए वह विकास कार्य करने में विफल रही।

जगन मोहन रेड्डी की विजय को शुभकामनाए

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मुखिया जगन मोहन रेड्डी ने टीवीके के प्रमुख विजय को बधाई दी। विजय की पार्टी तमिलनाडु में अपने पहले ही चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।रेड्डी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा मेरे प्यारे भाई, विजय को एक खास और दिल से बधाई! अपने पहले ही चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरना वाकई शानदार है। मैं आपके लिए अपार शक्ति और सफलता की कामना करता हूं, क्योंकि आप सेवा के इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।



यह जनादेश पीएम मोदी के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पीएम मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है। पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed