फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uri attack changed the equation of BJP national council meeting

उड़ी अटैक ने बदला भाजपा राष्ट्रीय परिषद बैठक का समीकरण

Sat, 24 Sep 2016 04:33 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, कोझिकोड
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, कोझिकोड Updated Sat, 24 Sep 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
Uri attack changed the equation of BJP national council meeting
मोदी-शाह - फोटो : file photo

भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय परिषद की बैठक में गरीब कल्याण के एजेंडे पर ही अडिग रहने की योजना बनाई थी लेकिन इस पर उड़ी आतंकी हमला हावी हो गया है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की चौरतरफा मांग के दबाव में आई पार्टी ने इस मामले अब पाकिस्तान को कठोर संदेश देने का मन बनाया है। इसके अलावा बैठक स्थल के मुख्य द्वार पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों को पोस्टर में सबसे प्रमुखता से जगह दी गई है। उपाध्याय के बयान में जहां कश्मीर मामले में पाकिस्तान ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र या उसकी किसी भी एजेंसी के दखल को अस्वीकार करने की बात कही गई है। वहीं इसी पोस्टर में प्रधानमंत्री केहवाले से कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर पर कोई भी बातचीत संविधान के दायरे में ही होगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को हुई पार्टी महासचिवों और पार्टी पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महासचिव राम माधव और सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा दीनदयाल के सपनों को अमली जामा पहनाना अर्थात गरीब कल्याण है। हालांकि दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि उड़ी हमले के मामले में भी गंभीर मंथन होगा।
विज्ञापन


बैठक में फिलहाल राजनीतिक प्रस्ताव पारित करने पर ही सहमति बनी है। पार्टी महासचिवों और पदाधिकारियों की बैठक में पाकिस्तान या आतंकवाद के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने पर चर्चा हुई। मगर इसी क्रम में यह भी शंका जताई गई कि कहीं यह मुद्दा गरीब कल्याण के मुख्य एजेंडे पर हावी न हो जाए।  माना जा रहा है कि अब शनिवार को परिषद की बैठक में ही इसकी अंतिम रूपरेखा तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर लगाने के मामले में पार्टी की ओर से बड़ी चूक हो गई। बैठक स्तर के मुख्य द्वार पर पोस्टर तो दीनदयाल उपाध्याय का लगाया गया, लेकिन नाम गृह मंत्री राजनाथ सिंह का था। मीडिया में इस आशय की खबरें प्रसारित होते ही आनन फानन गलती सुधारी गई।

बयान नहीं अब कार्रवाई की समय 

Uri attack changed the equation of BJP national council meeting

प्रधानमंत्री शनिवार को एक ओर जहां जनसभा में पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दे सकते हैं, वहीं इसी दिन गरीबी हटाने का नया नारा भी दे सकते हैं। पार्टी सचिव श्रीकांत शर्मा के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में गरीब कल्याण से संबंधित केंद्र की 80 योजनाओं को जमीन पर उतारने के साथ कुछ नए सुझाव भी हैं।

उड़ी आतंकी हमला मामले में कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान के खिलाफ जंग जारी रखने की घोषणा करते हुए भाजपा ने कहा है कि अब समय बयानबाजी का नहीं कार्रवाई का है। पार्टी महासचिव राम माधव ने कहा कि हमले के बाद कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान को कई सबक मिले हैं। सबक सिखाया जाना जारी रहेगा। जब उनसे इस मामले में अचानक नरमी दिखाए जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्या आपको सिर्फबयानबाजी चाहिए। अब कार्रवाई का वक्त है। देखते रहिये आगे क्या होता है।

कोझिकोड  में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक का भाजपा के लिए ऐतिहासिक महत्व है। इसी जगह पर जनसंघ की बैठक में उपाध्याय को 1967 में अध्यक्ष चुना गया था। वर्ष 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद राज्य में परिषद की यह पहली बैठक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed