{"_id":"57e083ef4f1c1bde40a824cf","slug":"uri-attack-bihar-government-give-five-five-lakh-to-martyr-s-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी हमला : तीन शहीदों के परिजनों को बिहार सरकार देगी 5-5 लाख","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उड़ी हमला : तीन शहीदों के परिजनों को बिहार सरकार देगी 5-5 लाख
एजेंसी/पटना
Updated Tue, 20 Sep 2016 06:04 AM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उड़ी आतंकी हमले में शहीद हुए बिहार के तीन जवानों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद देने का एलान किया है। उड़ी आतंकी हमले में बिहार के तीन जवान एसके विद्यार्थी, राकेश सिंह और अशोक कुमार सिंह शहीद हुए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैमूर में शहीद जवान राकेश सिंह और गया में एस के विद्यार्थी के अंतिम संस्कार के वक्त सरकार की तरफ से जिले के प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
जबकि आरा जिले में शहीद जवान अशोक कुमार के अंतिम संस्कार के समय उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। नीतीश ने कहा कि देश 18 जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन