{"_id":"58284d5b4f1c1b4709b37cb7","slug":"urges-people-to-cooperate-to-clean-up-system","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब देश के लिए सैनिक कई दिनों तक भूखे रह सकते हैं तो हम क्यों नहीं?: बाबा रामदेव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जब देश के लिए सैनिक कई दिनों तक भूखे रह सकते हैं तो हम क्यों नहीं?: बाबा रामदेव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 13 Nov 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि जब देश के जवान राष्ट्र की रक्षा के लिए 7-8 दिनों तक भूखे-प्यासे रह सकते हैं तो एटीएम और बैंकों के बाहर खड़े होने वाले आम नागरिक देश में आ रहे इस बड़े बदलाव के लिए भूखे क्यों नहीं रह सकते? रविवार को मेदांता के कार्यक्रम में पहुंचे रामदेव ने कहा, " सरकार के इस फैसले से देश में मौजूद काले धन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर लगाम लगेगी। जो कि भारत की आर्थिक प्रगति के लिए रूकावट बने हुए थे।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि "लोगों को हो रही परेशानी की वजह से उन्हें सरकार के इस फैसले की निंदा नहीं करनी चाहिए। आजादी के इतने सालों बाद हमें एक मजबूत प्रधानमंत्री मिला है जो इस तरह के बड़े निर्णय ले सकता है।"
विज्ञापन
गौरतलब है कि 500-1000 के नोटों पर प्रतिबंध के बाद से ही देश में हलचल है। लोग बैंकों के बाहर नोट चेंज के लिए लाइन में खड़े हैं। कई जगह से लाइन में खड़े लोगों की मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
During war, our soldiers fight sans eating for 7-8 days; so can't we do the same for our nation?: Baba Ramdev #DeMonetisation pic.twitter.com/7kDz7dipVW
— ANI (@ANI_news) November 13, 2016