फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Upset over video clip Iranian foreign minister decides not to travel to India

Raisina Dialogue: वीडियो से नाराज ईरानी विदेश मंत्री ने रद्द की भारत यात्रा, रायसीना संवाद में होना था शामिल

Sat, 18 Feb 2023 04:24 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 18 Feb 2023 04:24 AM IST
सार

अब्दुल्लाहियान की यात्रा रद्द होने की वजह एक छोटा सा वीडियो क्लिप है। हालांकि, इस मामले पर विदेश मंत्रालय या नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Upset over video clip Iranian foreign minister decides not to travel to India
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

ऐसा माना जा रहा है कि ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान ने अगले महीने प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। अब्दुल्लाहियान अगले महीने तीन और चार मार्च को आयोजित होने वाली रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाले थे। 

विज्ञापन


अब्दुल्लाहियान की यात्रा रद्द होने की वजह एक छोटा सा वीडियो क्लिप है। हालांकि, इस मामले पर विदेश मंत्रालय या नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। जाहिर तौर पर वह कार्यक्रम के प्रचार से जुड़े एक वीडियो से नाराज हैं। दरअसल, रायसीना डायलॉग को लेकर पिछले महीने एक प्रमोशन वीडियो जारी किया गया था। इस वीडियो के एक छोटे हिस्से में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की एक तस्वीर के साथ विरोध कर रही ईरानी महिलाओं के बाल काटने का दो सेकेंड का क्लिप दिखाया गया है। इस वीडियो क्लिप को लेकर ईरानी सरकार नाराज हो गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, वह भारत यात्रा पर नहीं आ रहे हैं क्योंकि ईरानी पक्ष को लगता है कि इस वीडियो क्लिप में उनके देश को गलत तरीके से दिखाया गया है। यह वीडियो एक मिनट और 50 सेकंड का है जिसमें यूक्रेन-रूस युद्ध, दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक तेवर और ईरान में महिलाओं के विरोध सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रायसीना डायलॉग को भू-राजनीति और भू-आर्थिकी पर भारत का अहम सम्मेलन माना जाता है। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा किया जा रहा है। 
 

ईरानी दूतावास जता चुका है आपत्ति
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरानी दूतावास ने ईरान के राष्ट्रपति को प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ दिखाए जाने पर आपत्ति जताई थी और ओआरएफ और विदेश मंत्रालय से वीडियो से इस विशेष दृश्य को हटाने का अनुरोध किया था। हालांकि, इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला, जिसके बाद ईरान सरकार नाराज बताई जा रही है।



महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में हो रहे प्रदर्शन
पिछले साल 13 सितंबर को तेहरान में नैतिकता पुलिस द्वारा एक युवती को देश के मानदंडों का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए (जिसमें महिलाओं को हिजाब पहनना जरूरी है) गिरफ्तार किए जाने के बाद ईरान में व्यापक विरोध देखा गया था। 22 साल की महसा अमिनी की कथित तौर पर ईरानी पुलिस की हिरासत के बाद हुई मौत को लेकर पिछले साल सितंबर से ही पूरे ईरान में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। भारी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरीं और बुर्का के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed