UPSC: यूपीएससी को अभ्यर्थियों के सत्यापन के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण की मंजूरी; केंद्र का फैसला
कार्मिक मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, 'यूपीएससी को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण के समय और परीक्षा, भर्ती परीक्षा के विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों की पहचान के सत्यापन के लिए स्वैच्छिक आधार पर आधार प्रमाणीकरण करने की अनुमति है, जिसके लिए हां, नहीं या ई-केवाईसी प्रमाणीकरण सुविधा का उपयोग किया जाएगा।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को आधार-आधारित प्रमाणीकरण की अनुमति दे दी है। यह कदम पंजीकरण के समय, परीक्षाओं और भर्ती के विभिन्न चरणों के दौरान स्वैच्छिक आधार पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापित करने के लिए उठाया गया है।
यह इसलिए अहम है क्योंकि आयोग ने पिछले महीने परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी थी। इसके साथ ही योग्यता से परे सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी से प्रयास करने के लिए उन पर भविष्य की सभी परीक्षाओं में शामिल होने पर रोक लगा दी गई थी। खेड़कर पर दिव्यांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग या ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) कोटा का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया गया है।
कार्मिक मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, 'यूपीएससी को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण के समय और परीक्षा, भर्ती परीक्षा के विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों की पहचान के सत्यापन के लिए स्वैच्छिक आधार पर आधार प्रमाणीकरण करने की अनुमति है, जिसके लिए हां, नहीं या ई-केवाईसी प्रमाणीकरण सुविधा का उपयोग किया जाएगा।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.