{"_id":"579ef6434f1c1bdc762b9308","slug":"uproar-in-rajya-sabha-on-various-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में पर्रिकर ने दी सफाई, जीएसटी पर जारी हुआ व्हिप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में पर्रिकर ने दी सफाई, जीएसटी पर जारी हुआ व्हिप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा
राज्यसभा में सोमवार को दिन के पहले ही सत्र में गरमागरम बहस हुई। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान पर कांग्रेस सांसदों हंगामा किया तो एआईएडीएमके सांसद शशिकला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सदन में सुरक्षा की गुहार लगाई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब में फंसे भारतीयों को लाने के लिए वीके सिंह को भेजे जाने की सूचना दी।
जीएसटी बिल पर भी सत्तारुढ़ पार्टी ने व्हिप जारी किया है। इस अहम बिल के कल सदन में पेश होने की संभावना है।
रक्षा मंत्री ने अपने विवादित बयान पर कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और न ही किसी को धमकी दी। गौरतलब है कि पर्रिकर ने कहा था कि देश के खिलाफ बोलने वाले लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। आरोप है कि उन्होंने यह टिप्पणी आमिर खान को लेकर दी थी, जिनकी एक टिप्पणी पर विवाद हुआ तो स्ननैपडील ने उनसे एंबेडसर का करार आगे बढ़ाने से मना कर दिया था।
सऊदी में फंसे भारतीयों पर सुषमा स्वराज का बयान
सऊदी अरब में बेरोजगारी के कारण बेहाल भारतीय कर्मचारियों के मामले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सदन को बताया कि विदेश राज्य मंत्री विके सिंह कल सऊदी अरब जा रहे हैं और वह इस मामले पर वहां के श्रम विभाग से चर्चा करेंगे। सुषमा स्वराज ने बताया कि सरकार सऊदी अरब के विदेश और श्रम मंत्रालय से लगातार संपर्क में है।