फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar in Lok Sabha on the issue of the death of E. Ahamed

लोकसभा में ई.अहमद की मौत के मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Feb 2017 12:40 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Lok Sabha on the issue of the death of E. Ahamed
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : ANI

लोकसभा में सांसद ई.अहमद की मौत के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। 12 बजे के बाद सदन की कार्रवाई दोबारा शुरू हुई। सदन के शुरू होने से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सरकार के खिलाफ हो रहे केरल के सांसदों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एन के प्रेमचंद्रन ने सदन के समक्ष स्थगन का प्रस्ताव यह कह कर रखा कि अस्पताल के कर्मचारियों ने ई-अहमद की कब्र का अनादर किया, साथ ही उनकी मौत की सूचना में देरी हुई।
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने दावा किया कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है सरकार इस मुद्दे पर पक्ष रखने को तैयार है। डॉक्टरों ने अपना बेहतर किया, समझ में नहीं आता कि आखिरकार मुद्दा क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल के सीएम ने पीएम को लिखा मामले की जांच के लिए खत

Uproar in Lok Sabha on the issue of the death of E. Ahamed

आपको बता दें कि केरल से लोक सभा सांसद ई अहमद की मौत पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पीएम को खत लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। आपको बता दें कि ई. अहमद की मौत के मामले पर विपक्ष की मांग थी कि बजट को न पेश किया जाए।

वहीं उनकी इस मांग को दरकिनार करते हुए तय समय पर बजट पेश किया गया। शुक्रवार को भी ई.अहमद की मौत का मामला सदन में छाया रहा। जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही बार-बार प्रभावित होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed