फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UPI service started in Nepal QR code India Nepal relations

UPI: अब नेपाल में भी यूपीआई सेवा शरू, क्यूआर कोड से कर सकते हैं भुगतान, दोनों देशों को ऐसे होगा फायदा

Sat, 09 Mar 2024 05:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Mar 2024 05:50 AM IST
सार

भारत ने नेपाल को आश्वासन दिया है कि नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी केंद्र) के बीच गठबंधन टूटने तथा नई सरकार के गठन के बाद नेपाल के प्रति उसकी नीति नहीं बदलेगी। ‘द काठमांडो पोस्ट’ अखबार की खबर के अनुसार, यह आश्वासन नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने दिया।

विज्ञापन
UPI service started in Nepal QR code India Nepal relations
यूपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) अब पड़ोसी देश नेपाल में भी उपलब्ध है। संस्था की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि यूपीआई उपयोगकर्ता नेपाली व्यापारियों को भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं। एनआईपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश शुक्ला ने कहा, यह पहल डिजिटल भुगतान क्षेत्र में हमारे नवाचार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस सुविधा से दोनों देशों के बीच सीमा पार लेनदेन के साथ वाणिज्य और पर्यटन में सुधार होगा। 

विज्ञापन

नेपाल के प्रति हमारी नीति में नहीं आया कोई बदलाव : भारत
भारत ने नेपाल को आश्वासन दिया है कि नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी केंद्र) के बीच गठबंधन टूटने तथा नई सरकार के गठन के बाद नेपाल के प्रति उसकी नीति नहीं बदलेगी। ‘द काठमांडो पोस्ट’ अखबार की खबर के अनुसार, यह आश्वासन नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने दिया। वह उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ तथा वित्त मंत्री वर्षा मान पुन से भी मिले। खबर के मुताबिक, श्रीवास्तव ने दोनों मंत्रियों को बताया कि नेपाल के प्रति भारत की नीति एक समान बनी हुई है और वह नेपाल में राजनीतिक बदलावों को उसका ‘आंतरिक मामला’ मानता है।

विज्ञापन

भारत के नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी केंद्र) का गठबंधन टूटने तथा सीपीएन-यूएमएल और माओवादी केंद्र के बीच नए गठबंधन से खुश नहीं होने की अटकलों के बीच राजदूत ने यह आश्वासन दिया। नेपाली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अमृत बहादुर राय ने कहा, मंत्रालय में श्रेष्ठ के साथ बैठक के दौरान श्रीवास्तव ने द्विपक्षीय-पारस्परिक हित पर चर्चा की। ‘हिमालयन टाइम्स’ अखबार ने राय के हवाले से कहा कि बैठक के दौरान श्रेष्ठ और भारतीय राजदूत ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने तथा भारत की सहायता से नेपाल में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed