फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UPelection2017: PM Modi's rally in Aligarh

अलीगढ़ में मोदी ने कहा, यूपी में एक दिन में 24 रेप, 13 हत्या, 19 दंगे, 33 अपहरण होते हैं

Thu, 09 Feb 2017 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
UPelection2017: PM Modi's rally in Aligarh
मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां नरेंद्र और इंद्र एक साथ आए हैं। मोदी के भाषण की लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन


> 2014 लोकसभा चुनाव में भीड़ कम आई थी, मैं इसकी शिकायत करता हूं।
>  शिकायत करने से डर रहा था कि चुनाव के समय आप रूठ गए तो हमारा क्या होगा।
> बीजेपी की आंधी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया है।

 

> यूपी की जनता परिवर्तन और न्याय चाहती है।
> 70 साल के पाप का हिसाब अब होगा।
> बीजेपी की आंधी इस बार किसी को टिकने नहीं देगी।
> सभी दल मिलकर मोदी को हराना चाहते हैं।
> ये सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि इसलिए आए हैं कि मोदी का राज्यसभा में भी बहुमत न हो।
> उन्हें डर है कि राज्यसभा में भी बहुमत मिल गई तो मोदी ऐसा कानून बनाएगा कि सभी जेल में बंद हो जाएंगे।



8 नवंबर को टीवी पर आकर मैंने नोटबंदी की।
पैसा ऱखे कुछ लोगों ने जला दिया और कुछ लोगों ने गंगा में बहा दिया।
एक रात में भ्रष्टाचारियों को सरकार के शरण में आने के लिए मजबूर कर दिया। बैंकों के पास जाने के लिए मजबूर कर दिया।

 

बीजेपी के विकास का मतलब है

वि- विद्युत
का- कानून
स- सड़क 
 



 



उत्तर प्रदेश को गुंडागर्दी से बचाइए।
> यहां परेशान लोग पुलिस थाने भी जाने की हिम्मत नहीं करते हैं।
> थाने में पता चलता है कि गुडां किसी नेता का साथी है।
> थाने में शिकायतकर्ता को मारा जाता है।
 



>हमने विदेश में बाबासाहब का घर बचाया।
> हमने बाबासाहब का घर बिकने नहीं दिया।
> उत्तर् प्रदेश में एक दिन में 24 मां बेटियों के साथ बलात्कार होता है।
> उत्तर प्रदेश में एक घंटे में 21 मां बेटियों के साथ बलात्कार का प्रयास होता है।
> उत्तर प्रदेश में एक दिन में 13 हत्याएं होती हैं।
> एक दिन में 33 अपहरण होते हैं।
> एक दिन में 19 दंगे होते हैं।
> एक दिन में 136 चोरी की घटनाएं घटती हैं।
> जो पुलिस थाने में लिखवा नहीं पाते हैं।


 


 

एक दर्जन स्नाइपर्स ने एंटी माइंस चेकिंग और एंटी सबोटाज चेकिंग की

UPelection2017: PM Modi's rally in Aligarh
मोदी
इससे पहले शनिवार को एडीजी ट्रेनिंग वीके मौर्या की मौजूदगी में सुरक्षा का फाइनल चेकअप और रिहर्सल किया गया। इस दौरान एक दर्जन स्नाइपर्स ने एंटी माइंस चेकिंग और एंटी सबोटाज चेकिंग की।

प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू करते हुए महानगर के आसमान में फ्लाइंग ऑब्जेक्ट व रिमोट संचालित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की उड़ान पर प्रतिबंध लगाते हुए उल्लंघन करने पर सीधे गोली मारने के आदेश दिए हैं।  शनिवार को कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर एडीजी ट्रेनिंग वीके मौर्या की मौजूदगी में फाइनल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

एक दर्जन स्नाइपर्स ने कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे पर एंटी माइंस और सबोटाज की चेकिंग की। इसके बाद फोर्स ने समूचे स्थल को अपने कब्जे में ले लिया। आसपास की बहुमंजिला इमारतों पर दूरबीन और संगीनधारी कमांडो की तैनाती कर दी गई। बताते चलें कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए पांच चक्रीय सुरक्षा प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed