फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Updates of Assembly Election Results Of Five States

विधानसभा चुनाव परिणाम: पढ़िए क्या-क्या हुआ सुबह से शाम तक

Thu, 19 May 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
Updates of Assembly Election Results Of Five States
विधानसभा चुनाव में दो सत्ताधारी पार्टियां जीतीं - फोटो : PTI

असम (126), पश्चिम बंगाल (294), केरल (140), तमिलनाडु (234) और पुडुचेरी (30) के विधानसभा चुनावों में हुए मतदान में असम में भाजपा, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में जयललिता की सरकार बनना तय हो गया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पांचों राज्यों में से कहीं पर भी अपनी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। हमारे साथ देखिए नतीजों के पल-पल के अपडेट- 

विज्ञापन


4.20pm तक विधानसभा चुनाव में सीटों का हाल
- केरल में कांग्रेस 46, एलडीएफ 85 और बीजेपी 1 सीट पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 17, एआईएनआरसी 8, जयललिता 4 और अन्य 1 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 105, एआईडीएमके 126 और अन्य 1 सीट पर आगे।
- असम में बीजेपी 89, काग्रेस 21, एआईयूडीएफ 14 और अन्य 2 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 213 सीटों पर, वाम मोर्चा 74, बीजेपी 3 और अन्य 4 सीट पर आगे।

3.40pm
वे बोले कि भाजपा के वोटों में 6-15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। पुडुचेरी और तमिलनाडु में भी अपना वोट बचाने में सफलता पाई है।


3.38pm
अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि पांचों राज्यों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया और नकारात्मक प्रचार की हार हुई है। उन्होंने कहा कि केरल से कश्मीर तक भाजपा मजबूत हुई है और देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



3.30Pm
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि असम में जीतने के लिए भाजपा को जश्न मनाने की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा इसलिए जीती है, क्योंकि कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। बिना किसी का पक्ष लिए नीतीश ने कहा कि जैसी उम्मीद थी, परिणाम बिल्कुल वैसे ही हैं। उन्होंने सभी को बधाई भी दी।


3.00pm तक पांचों राज्यों की सीटों का हाल
- केरल में कांग्रेस 46, एलडीएफ 85 और बीजेपी 1 सीट पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 15, एआईएनआरसी 10, जयललिता 4 और अन्य 1 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 104, एआईडीएमके 126, बीजेपी 0 और अन्य 2 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 90, काग्रेस 21, एआईयूडीएफ 12 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 210 सीटों पर, वाम मोर्चा 76, बीजेपी 4 और अन्य 4 सीट पर आगे।

2.45pm
दयानिधि मारन ने कहा है कि एग्जिग पोल की तरफ से डीएमके की जीत की संभावना जताने के चलते सत्ताधारी पार्टी ने बहुत अधिक पैसे खर्च किए।

2.47pm
जयललिता की जीत पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। समर्थकों ने न सिर्फ उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए, बल्कि लेट-लेट कर उनके पैर भी छुए।
2.12pm
अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी को दी जीत की बधाई।

1.45pm
तरुण गोगोई ने कहा कि वह असम के लोगों का फैसला स्वीकार करते हैं।


1.35pm
गडकरी ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि कांग्रेस मुक्त भारत होना चाहिए और वह इसे राहुल गांधी के नेतृत्व में निश्चित ही पूरा करेंगे।


1.30pm
वैंकया नायडु ने कहा है कि विधानसभा चुनावों के नतीजे दिखाते हैं कि भारत के लोग कांग्रेस को पसंद नहीं कर रहे हैं।


1.25pm
केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने कहा कि ऐसे परिणामों की अपेक्षा नहीं थी, लेकिन हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं।


1.15pm
भाजपा के पियूष गोयल ने कहा कि यह भारत के लिए बहुत ही बड़ा दिन है। आखिरकार अब देश उस दिशा में जा रहा हैं, जहां कांग्रेस का कोई नामोंनिशां नहीं होगा।


1.10pm
जगमोहन डालमियां की बेटी टीएमसी के टिकट पर बाली से चुनाव जीतीं।

1.00pm तक 5 राज्यों की सीटों का हाल
- केरल में कांग्रेस 47, एलडीएफ 85 और बीजेपी 1 सीट पर और अन्य 7 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 10, एआईएनआरसी 11, जयललिता 3 और अन्य 1 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 105, एआईडीएमके 125, बीजेपी 0 और अन्य 2 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 83, काग्रेस 24, एआईयूडीएफ 12 और अन्य 7 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 219 सीटों पर, वाम मोर्चा 68, बीजेपी 4 और अन्य 3 सीट पर आगे।

12.50pm
जयललिता ने कहा है कि मेनिफेस्टो में किए गए सारे वादों को पूरा किया जाएगा। वे बोलीं कि डीएमके उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया। उन्होंने इस जीत के लिए लोगों को धन्यवाद कहा।




12.00pm तक सीटों का हाल
- केरल में कांग्रेस 48, एलडीएफ 83 और बीजेपी 1 सीट पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 11, एआईएनआरसी 9, जयललिता एक और अन्य एक सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 104, एआईडीएमके 125, बीजेपी 1 और अन्य 2 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 74, काग्रेस 30, एआईयूडीएफ 14 और अन्य 8 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 216 सीटों पर, वाम मोर्चा 71, बीजेपी 4 और अन्य 3 सीट पर आगे।

11.58am
पश्चिम बंगाल में जोरदार जीत के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम आम जनता के लिए चुनाव जीते हैं और ये जीत आम जनता की है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठा प्रचार भी किया गया, लेकिन उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को अपने काम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अर्जुन की तरह ही उनका लक्ष्य भी तय था इसलिए उन्होंने झूठे प्रचार पर ध्यान नहीं दिया। ममता ने कहा कि बहुत सारे बूथ में विपक्षी पार्टियों के द्वारा लोगों को धमकाया भी गया। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अपने खिलाफ हुई साजिश को भूल जाना चाहती हैं।



11.57am
पांचों राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हम जनता का विश्वास जीतने के लिए मेहनत करेंगे।

11.45am
एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने असम में भाजपा की जीत पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी हार के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।


11.40am तक सीटों का हाल-
- केरल में कांग्रेस 49, एलडीएफ 82 और बीजेपी 1 सीट पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 9, एआईएनआरसी 11, जयललिता एक और अन्य एक सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 99, एआईडीएमके 127, बीजेपी 2 और अन्य 2 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 73, काग्रेस 32, एआईयूडीएफ 13 और अन्य 8 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 213 सीटों पर, वाम मोर्चा 70, बीजेपी 7 और अन्य 4 सीट पर आगे।

11.31am
जीत पर बोले सर्बानंद सोनोवाल, असम की जनता को कहा धन्यवाद।

11.19am
पीएम मोदी ने जयललिता और ममता बनर्जी को फोन करके जीत की बधाई दी।


11.17am
असम के रुझान को देखकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में भाजपा एक बड़ी जीत के साथ इतिहास रचने वाली है।
11.11am
भाजपा के राम माधव ने इस विजय को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ये कांग्रेस के लिए एक सबक है। उन्होंने असम के लोगों को 48-49 फीसदी वोट करने के लिए धन्यवाद भी कहा।
11.01 तक सीटों का हाल-
- केरल में कांग्रेस 49, एलडीएफ 82 और बीजेपी 1 सीट पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 9, एआईएनआरसी 11, जयललिता एक और अन्य एक सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 92, एआईडीएमके 130, बीजेपी 3 और अन्य 2 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 78, काग्रेस 26, एआईयूडीएफ 14 और अन्य 8 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 214 सीटों पर, वाम मोर्चा 70, बीजेपी 7 और अन्य 3 सीट पर आगे।

- केरल में कांग्रेस 51, एलडीएफ 80 और बीजेपी 1 सीट पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 9, एआईएनआरसी 11, जयललिता एक और अन्य एक सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 80, एआईडीएमके 135, बीजेपी 2 और अन्य 2 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 80, काग्रेस 25, एआईयूडीएफ 15 और अन्य 6 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 212 सीटों पर, वाम मोर्चा 72, बीजेपी 7 और अन्य 3 सीट पर आगे।
- ममता बनर्जी के घर के बाहर पार्टी की समर्थक महिलाओं ने खेली होली।



- जयललिता के घर के बाहर समर्थकों में जश्न का माहौल।


- केरल में कांग्रेस 50, एलडीएफ 80 और बीजेपी 1 सीट पर और अन्य 9 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 8, एआईएनआरसी 12, जयललिता एक और अन्य एक सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 79, एआईडीएमके 135, बीजेपी 0 और अन्य 1 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 78, काग्रेस 23, एआईयूडीएफ 14 और अन्य 7 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 216 सीटों पर, वाम मोर्चा 67, बीजेपी 8 और अन्य 3 सीट पर आगे।
- रुझानों में असम में बीजेपी को मिला 44 प्रतिशत वोट। बंगाल में 11.4 फीसदी और तमिलनाडु में 2.1 फीसदी वोट मिले।
- कांग्रेस ने पांचों राज्यों में मानी आपनी हार, कहा- इस हार की जिम्मेदारी का मंथन करेंगे। पीसी चाको ने कहा कि इस हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों को नेतृत्व की पूरी जिम्मेदारी दी गई थी, यह उन्हीं की जिम्मेदारी है।

- असम के बीजेपी कार्यालय में समर्थक मना रहे जश्न।
- केरल में कांग्रेस 52, एलडीएफ 79 और बीजेपी 1 सीट पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 8, एआईएनआरसी 12 और अन्य एक सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 82, एआईडीएमके 126, बीजेपी 2 और अन्य 1 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 72, काग्रेस 25, एआईयूडीएफ 13 और अन्य 6 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 219 सीटों पर, वाम मोर्चा 63, बीजेपी 8 और अन्य 4 सीट पर आगे।
- केरल में कांग्रेस 53, एलडीएफ 78 और बीजेपी 1 सीट पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 9, एआईएनआरसी 11 और अन्य एक सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 81, एआईडीएमके 123, बीजेपी 1 और अन्य 2 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 72, काग्रेस 23, एआईयूडीएफ 12 और अन्य 5 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 215 सीटों पर, वाम मोर्चा 66, बीजेपी 9 और अन्य 4 सीट पर आगे।
- बंगाल में कांग्रेस को लेफ्ट से अधिक वोट मिले।
- पश्चिम बंगाल की सभी सीटों के रुझान आए।
- केरल की सभी सीटों के रुझान आए।
- केरल में कांग्रेस 52, एलडीएफ 79 और बीजेपी 1 सीट पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 9, एआईएनआरसी 11 और अन्य एक सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 83, एआईडीएमके 117, बीजेपी 1 और अन्य 1 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 68, काग्रेस 20, एआईयूडीएफ 11 और अन्य 5 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 213 सीटों पर, वाम मोर्चा 63, बीजेपी 8 और अन्य 3 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में बदलेगा 27 सालों का इतिहास, लगातार दो चुनाव नहीं जीती है कोई भी पार्टी।
- रुझानों में तमिलनाडु में जयललिता को हासिल हुआ बहुमत। 207 सीटों पर आगे।
- ममता बनर्जी की जीत पक्की, उनके घर के बाहर समर्थकों में जश्न का माहौल।
- रुझानोंं में ममता बनर्जी को मिला जोरदार बहुमत।
- केरल में कांग्रेस 49, एलडीएफ 81 और बीजेपी 2 सीटों पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 9, एआईएनआरसी 11 और अन्य एक सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 78, एआईडीएमके 116, बीजेपी 1 और अन्य 2 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 64, काग्रेस 20, एआईयूडीएफ 12 और अन्य 4 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 207 सीटों पर, वाम मोर्चा 63, बीजेपी 8 और अन्य 5 सीट पर आगे।
- गुजरात उपचुनाव में तलाला सीट पर कांग्रेस आगे। पिछली बार भी यह सीट कांग्रेस के ही पास थी।
- यूपी उपचुनाव में भी बीजेपी को खुशखबरी, मुरादाबाद की बिलारी सीट पर 3000 वोटों से बीजेपी आगे।
- केरल में कांग्रेस 51, एलडीएफ 79 और बीजेपी 2 सीटों पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 10 और एआईएनआरसी 10 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 77, एआईडीएमके 111, बीजेपी 1 और अन्य एक सीट पर आगे।
- असम में बीजेपी 62, काग्रेस 20, एआईयूडीएफ 12 और अन्य 4 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 188 सीटों पर, वाम मोर्चा 69, बीजेपी 8 और अन्य 5 सीट पर आगे।
- असम में बीजेपी को मिला बहुमत।
- पुडुचेरी में भी कांग्रेस हुई पीछे, पांचों राज्यों में से कहीं पर कांग्रेस नहीं है आगे।
- तमिलनाडु में जयललिता आरके नगर सीट पर 5000 वोटों से आगे।
- रुझानों में जयललिता बहुमत से महज 10 सीट दूर।
- रुझानों में असम में बीजेपी बहुमत से महज 5 सीट दूर।
- केरल में कांग्रेस 50, एलडीएफ 81 और बीजेपी 2 सीटों पर और अन्य 7 पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 77, एआईडीएमके 108, बीजेपी 2 और अन्य एक सीट पर आगे।
- असम में बीजेपी 59, काग्रेस 21, एआईयूडीएफ 11 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 179 सीटों पर, वाम मोर्चा 67, बीजेपी 7 और अन्य 3 सीट पर आगे।
- बंगाल में बीजेपी को मिले 10 फीसदी वोट। ममता का जलवा बरकरार।
- पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस सिर्फ पुडुचेरी में आगे, बाकी हर जगह से पीछे।
- केरल में कांग्रेस 52, एलडीएफ 77 और बीजेपी 2 सीटों पर और अन्य 7 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 15 और एआईएनआरसी 4 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 78, एआईडीएमके 102, बीजेपी एक और अन्य एक सीट पर आगे।
- असम में बीजेपी 54, काग्रेस 19, एआईयूडीएफ 12 और अन्य 2 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 164 सीटों पर, वाम मोर्चा 72, बीजेपी 8 और अन्य 3 सीट पर आगे।
- जयललिता ने पार किया 100 का आंकड़ा।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को मिला बहुमत, ममता 151 सीटों पर आगे।
- तमिलनाडु में खुला बीजेपी का खाता। बीजेपी पहली बार एक सीट पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 14 और एआईएनआरसी 5 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 78, एआईडीएमके 96 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 50, काग्रेस 21, एआईयूडीएफ 12 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 146 सीटों पर, वाम मोर्चा 75, बीजेपी 4 और अन्य 3 सीट पर आगे।
- केरल में कांग्रेस 50, एलडीएफ 78 और बीजेपी 2 सीटों पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 13 और एआईएनआरसी 5 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 77, एआईडीएमके 90 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 49, काग्रेस 24, एआईयूडीएफ 9 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 135 सीटों पर, वाम मोर्चा 66, बीजेपी 4 और अन्य 3 सीट पर आगे।
- केरल में तिरुवनंतपुरम सीट पर बीजेपी के श्रीसंत काफी पीछे।
- पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष खड़गपुर सदर सीट पर आगे।
- केरल में कांग्रेस 51, एलडीएफ 76 और बीजेपी 3 सीटों पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 8, एडीएमके 2 और एआईएनआरसी 3 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 63, एआईडीएमके 81 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 38, काग्रेस 21, एआईयूडीएफ 8 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 115 सीटों पर, वाम मोर्चा 58, बीजेपी 4 और अन्य 3 सीट पर आगे।
- केरल के सीएम ओमन चांडी पुथुपल्ली सीट पर 2019 वोटों से आगे।

- तमिलनाडु में आरके नगर सीट पर जयललिता 1906 वोटों से आगे।

- केरल में कांग्रेस 53, एलडीएफ 73 और बीजेपी 3 सीटों पर और अन्य 8 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 8, एडीएमके 2 और एआईएनआरसी 3 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 65, एआईडीएमके 69 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 36, काग्रेस 21, एआईयूडीएफ 8 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 107 सीटों पर, वाम मोर्चा 49, बीजेपी 2 और अन्य 2 सीट पर आगे।
- केरल में कांग्रेस 53, एलडीएफ 70 और बीजेपी 3 सीटों पर और अन्य 9 पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 7, एडीएमके 1 और एआईएनआरसी 4 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 65, एआईडीएमके 68 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 25, काग्रेस 18, एआईयूडीएफ 5 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 105 सीटों पर, वाम मोर्चा 47, बीजेपी 2 और अन्य 2 सीट पर आगे।
- ममता बनर्जी 105 सीटों पर आगे।
- तमिलनाडु में जयललिता हुईं करुणानिधि से आगे।
- बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि असम में बीजेपी ही जीतेगी।
- केरल तमिलनाडु में कड़ा मुकाबला।
- ममता बनर्जी बहुमत से सिर्फ 48 सीट दूर।
- केरल में कांग्रेस 52, एलडीएफ 61 और बीजेपी 2 सीटों पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 48, एआईडीएमके 46 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 22, काग्रेस 18, एआईयूडीएफ 3 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 74 सीटों पर, वाम मोर्चा 38, बीजेपी 2 और अन्य एक सीट पर आगे।
- केरल में कांग्रेस 48, एलडीएफ 53 और बीजेपी 2 सीटों पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 33, एआईडीएमके 33 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 64 सीटों पर, वाम मोर्चा 26, बीजेपी 2 और अन्य एक सीट पर आगे।
- केरल में कांग्रेस 52, एलडीएफ 45 और बीजेपी एक सीट पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 4, एडीएमके 4 और एआईएनआरसी 1 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 14, एआईडीएमके 7 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 56 सीटों पर, वाम मोर्चा 24, बीजेपी 2 और अन्य एक सीट पर आगे।
- केरल में कांग्रेस 37, एलडीएफ 52 और बीजेपी एक सीट पर आगे।
- पुडुचेरी में काग्रेस 2 और एआईएनआरसी 1 सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 12, एआईडीएमके 6 सीटों पर आगे।
- असम में बीजेपी 27, काग्रेस 10, एआईयूडीएफ 6 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में ममता 38 सीटों पर, वाम मोर्चा 18 और बीजेपी एक सीट पर आगे।
-असम में बीजेपी बहुमत से महज 37 सीट दूर। 27 सीटों पर आगे है बीजेपी।
- केरल में कांग्रेस 33, एलडीएफ 50 और बीजेपी एक सीट पर आगे।
- तमिलनाडु में डीएमके 2 और एआईडीएमके1 सीट पर आगे।
- असम में बीजेपी 19, कांग्रेस 6, एआईयूडीएफ 4 और अन्य 2 सीटों पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 15, वाम मोर्चा 4 और बीजेपी एक सीट पर आगे।
- असम की तीताबोर सीट पर गोगोई आगे।
- केरल के नेमम में बीजेपी आगे।
- केरल में कांग्रेस 31, एलडीएफ 44 और बीजेपी 1 सीट पर बढ़त।
- तमिलनाडु में डीएमके 1 सीट पर आगे।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 9 और बीजेपी एक सीट पर आगे।
- असम में बीजेपी को 9, कांग्रेस को 3, एआईयूडीएफ को 2 और अन्य को एक सीट पर बढ़त।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 4 और बीजेपी को 1 सीट पर बढ़त।
- केरल में एलडीएफ को 40 और कांग्रेस को 29 सीटों पर बढ़त।
- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त।
- केरल में एलडीएफ को 6 और कांग्रेस को एक पर बढ़त।
- कुछ ही देर में आ जाएगा पहला रुझान।
- पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, उसके बाद ईवीएम मशीनों की गिनती होगी।

- कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हुई शुरू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed