फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   upcoming state Assembly elections sc issues notice to ECI Madhya Pradesh state Election Commission

विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के नोटिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग से मांग जवाब

Thu, 23 Aug 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
upcoming state Assembly elections sc issues notice to ECI Madhya Pradesh state Election Commission
सुप्रीम कोर्ट
उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में मतदाता सूचियों में मतदाताओं के नामों के कथित दोहराव के कांग्रेस के आरोपों पर आज निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति ए के सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने निर्वाचन आयोग के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान के निर्वाचन आयोगों को भी नोटिस जारी किये। इन सभी को 31 अगस्त से पहले जवाब दाखिल करने को कहा है। 
विज्ञापन

कांग्रेस नेता कमल नाथ और सचिन पायलट की याचिाकाओं पर अब 31 अगस्त को सुनवाई होगी। इन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कमलनाथ और पायलट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डा अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने अपने खर्च पर सर्वेक्षण कराने पर पाया कि मतदाता सूचियों में 60 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम दो दो बार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यही स्थिति राजस्थान में है जहां मतदाता सूचितयों में मतदाताओं के नाम दो दो बार मिले हैं। कमल नाथ ने अपनी याचिका में मध्य प्रदेश विधान सभा के आगामी चुनावों के लिये वीवीपीएटी मशीनों का औचक परीक्षण और मतदान पर्ची से मिलान करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने मध्यप्रदेश चुनाव आयोग से कहा कि वह अपना हलफनामा दाखिल कर चुनाव की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे । देश में होने वाले विधानसभा चुनावों में पारदर्शिता की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले हफ्ते सुनवाई करने का फैसला किया है। यह याचिका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दायर की थी। याचिका में ये सुनिश्चित करने की मांग की गई है कि ईवीएम और वीवीपैट दोनों के मतों की गिनती आपस में मेल खाएं।

गौरतलब है कि दिल्ली में आप पार्टी और कांग्रेस ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती रही है।  इसी के चलते कांग्रेस ने याचिका दायर करते हुए यह मांग की थी कि चुनाव आयोग को निर्देश दिए जाएं कि वो यह सुनिश्चित करे कि वीवीपैट और ईवीएम पर होने वाले वोट आपस मेल खाएं, ऐसा ना हो कि वीवीपैट पर वोटों की संख्या ईवीएम पर पड़े वोटों से कम या ज्यादा हो।


सुप्रीम ने इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि इस बारे में चुनाव आयोग कई बार स्पष्ट कर चुका है कि ईवीएम में किसी प्रकार की गड़बड़ी या छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। मप्र में कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठाती रही है, इससे पहले भी वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत कांग्रेस दिल्ली में कर चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed