{"_id":"5838aea34f1c1b8e4d13c36c","slug":"up-village-mourns-jawan-s-martyrdom-who-went-down-fighting-terrorists-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में शहीद जवान शशांक की अंत्येष्टि में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गाजीपुर में शहीद जवान शशांक की अंत्येष्टि में उमड़ा जनसैलाब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 05:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : India Today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के मच्छेल सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए गाजीपुर जिले के शशांक सिंह को शुक्रवार को उनके पैतृक गांव नसीरूद्दीनपुरा में अंतिम विदाई दी गई। शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख में आंसू थे, तो दिल में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश।
श्मशान घाट पर सैनिकों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और मातमी धुन बजाई। शहीद को मुखाग्नि पिता अरुण कुमार सिंह ने दी।
शहीद शशांक सिंह का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार देर शाम नसीरूद्दीनपुरा गांव स्थित उनके घर पहुंचा था। लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार की सुबह शहीद की अंतिम यात्रा में कदम-कदम पर पुष्प वर्षा की जा रही थी।
अंतिम यात्रा जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन श्मशान घाट पहुंची तो वहां पहले से मौजूद हजारों लोगों ने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार करीब शाम 3.15 बजे पिता अरुण कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान कई नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।