फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP polls BSP candidate are recorded on the criminal case

यूपी चुनाव: इस बसपा प्रत्याशी पर दर्ज हैं कई आपराधिक केस

Sat, 21 Jan 2017 07:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला / अलीगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला / अलीगढ़ Updated Sat, 21 Jan 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
UP polls BSP candidate are recorded on the criminal case
- फोटो : file

बसपा के अतरौली विस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी व उसके भाइयों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस आधार पर निर्वाचन आयोग में इलियास की शिकायत की गई है और उसके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई है। अलीगढ़ के केलानगर बेगपुर मंदिर वाली गली निवासी राजाबाबू पुत्र रामप्रसाद ने चुनाव आयुक्त से की शिकायत में कहा है कि अतरौली से बसपा के प्रत्याशी इलियास चौधरी व उसके भाइयों पर मुंबई में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 1980 में यह लोग अस्सी के दशक में मुंबई रहने लगे। वहां इलियास व उसके भाइयों ने अपराध करने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


इलियास के अलावा उसके भाइयों इकबाल व अफजाल के खिलाफ 1991 से लेकर वर्ष 2014 तक दर्जन भर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए। पहला मुकदमा थाना निर्मल नगर में दर्ज हुआ। उसके बाद इसी थाने में फिर क ई और मुकदमे कायम हुए। इसमें हत्या का मुकदमा भी शामिल है। इनके खिलाफ फेंक करेंसी बनाने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया है कि तीनों भाइयों ने नाम बदल-बदल कर अपराध किए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इलियास का नाम मुंबई की बांद्रा विधानसभा क्षेत्र की लिस्ट में भी है, जबकि अतरौली की लिस्ट में भी है। यह गैरकानूनी है। शिकायत में इलियास को चुनाव से रोकने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed