फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Politics: SP declared its candidates without talking to Congress

UP Politics: यूपी में I.N.D.I गठबंधन में टूट का खतरा! कांग्रेस से बात किए बिना सपा ने घोषित किए अपने प्रत्याशी

Tue, 30 Jan 2024 08:06 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 30 Jan 2024 08:06 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी में प्रवेश से पहले ही अखिलेश यादव की इस कोशिश को कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। इंडिया गठबंधन की ओर से यह प्रचारित किया जा रहा था कि सभी सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सभी साथ मिलकर चुनाव प्रचार में उतरने की रणनीति अपनाएंगे...

विज्ञापन
UP Politics: SP declared its candidates without talking to Congress
Up Politics: Akhilesh Yadav - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। उन्होंने कांग्रेस को प्रदेश में 11 सीटें दी हैं, लेकिन कांग्रेस नेता लगातार यह कह रहे थे कि प्रदेश में इतनी कम सीटें उन्हें स्वीकार नहीं हैं। वे 20 से कम सीटों पर मानने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन कांग्रेस से अंतिम बातचीत के पहले ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर अखिलेश यादव ने अपनी तरफ से डील फाइनल कर दी है। इससे यूपी में इंडिया गठबंधन में टूट का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी में प्रवेश से पहले ही अखिलेश यादव की इस कोशिश को कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। इंडिया गठबंधन की ओर से यह प्रचारित किया जा रहा था कि सभी सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सभी साथ मिलकर चुनाव प्रचार में उतरने की रणनीति अपनाएंगे। लेकिन फिलहाल राहुल गांधी की यात्रा के यूपी में प्रवेश से पहले ही अखिलेश यादव ने अपनी सूची जारी कर यह साफ कर दिया है कि समाजवादी पार्टी अपनी रणनीति पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी नेता राजेंद्र चौधरी ने अमर उजाला से कहा कि उनकी पार्टी ने सहयोगी दलों का पूरा सम्मान रखा है। कांग्रेस को बहुत सोच विचार के बाद 11 सीटें देनी तय की गई हैं। इसमें बढ़ोतरी की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इससे बहुत खुश नहीं होना चाहिए, क्योंकि इंडिया गठबंधन अभी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 62 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बसपा के इंडिया गठबंधन में आने की किसी संभावना को खारिज करते हुए चौधरी ने कहा कि बसपा का चरित्र संदेहजनक रहा है, ऐसे में उनका गठबंधन में आना संभव नहीं है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकार नहीं होगा यह निर्णय

कांग्रेस के एक नेता ने अमर उजाला से कहा कि इस मामले पर केंद्रीय नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा। लेकिन कांग्रेस देश के सबसे बड़े राज्य में 11 सीटों पर सिमटना स्वीकार नहीं करेगी। इससे पार्टी कुछ सीटों पर सिमट कर रह जाएगी और इससे भविष्य में पार्टी के मजबूत होने की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर होगा कि हम अकेले चुनाव में उतरेंगे और हर सीट पर अपना जनाधार विकसित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed