फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP politicis home ministry keeping a sharp eye on the crisis

यूपी के राजनीतिक संकट पर केंद्र की पैनी नजर

Fri, 30 Dec 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Dec 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
UP politicis home ministry keeping a sharp eye on the crisis
उत्तर प्रदेश में उपजे राजनीतिक संकट पर केंद्र सरकार ने पूरी नजर बना रखी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्ररीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से निकालने के बाद के हालात पर केंद्र प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक से रिपोर्ट मांग सकती है।
विज्ञापन


हालांकि शनिवार को विधायक दल की बैठक और एक जनवरी को बुलाई गए महाधिवेशन में उत्तर प्रदेश सरकार की स्थिति साफ होगी। 

सपा मुखिया की ओर से बुलाये गए विधायक दल की बैठक और रामगपोल यादव की ओर से एक जनवरी को बुलाई गई बैठक के बाद ही केंद्र सक्रिय हो सकता है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सपा सरकार के राजनीतिक संकट को देखते हुए केंद्र ने सारे विकल्प खुले रखे है। 
विज्ञापन


 

राज्यपाल भी मौजूद हालात पर नजर बनाये हुए हैं

UP politicis home ministry keeping a sharp eye on the crisis
सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल भी मौजूद हालात पर नजर बनाये हुए हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार एक दो दिनों में प्रदेश का राजनीतिक संकट किस हद तक पहुंचता है यह भी देखना जरूरी है। 

अधिकारी का मानना था कि अगर केंद्र सरकार इस समय कोई सक्रियता दिखाती है तो विपक्षी दलों को केंद्र सरकार पर आरोप लगाने का मौका मिल जाएगा। उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के मामले में हाथ डालने पर केंद्र सरकार को पहले ही कोर्ट से तगड़ा झटका मिल चुका है। लिहाजा, यूपी के मामले में केंद्र सरकार पूरी सावधानी बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed