फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Up Nikay Chunav result 2023 Atiq Ahmed Mukhtar Ansari and Brij Bhushan Sharan Singh Cities Winning Seats

UP Nikay Chunav Result: अतीक अहमद से मुख्तार अंसारी तक, जानें यूपी के विवादित चेहरों के इलाकों के नतीजे

Sat, 13 May 2023 08:41 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 08:41 PM IST
सार

आइए जानते हैं माफिया से राजनेता बने इन हस्तियों के इलाके में नगर निकाय चुनाव के क्या नतीजे हैं? अतीक और अशरफ की हत्या के बाद क्या प्रयागराज में समीकरण बदला है? मुख्तार के इलाके में क्या हो रहा है? पवहवानों के आरोप झेल रहे बृजभूषण शरण के शहर में नतीजे कैसे रहे?

विज्ञापन
Up Nikay Chunav result 2023 Atiq Ahmed Mukhtar Ansari and Brij Bhushan Sharan Singh Cities Winning Seats
UP Nikay Chunav - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। प्रदेश की 17 नगर निगम में हुए चुनाव में भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है। मेरठ और आगरा दो ऐसी सीटें हैं, जहां भाजपा पीछे है। इनमें मेरठ सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी आगे चल रहे हैं तो आगरा में बसपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है। 

विज्ञापन


इस बीच प्रयागराज, गोंडा और गाजीपुर में हुए चुनाव भी चर्चा के केंद्र बिंदु में हैं। अतीक अहमद और अशरफ का पूरा सियासी सफर प्रयागराज में रहा। इसी तरह मुख्तार परिवार का कब्जा गाजीपुर में रहा। वहीं, पहलवानों का विरोध झेल रहे कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण का दबदबा गोंडा में माना जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में आइए जानते हैं इनके इलाके में नगर निकाय चुनाव के क्या नतीजे हैं? अतीक और अशरफ की हत्या के बाद क्या प्रयागराज में समीकरण बदला है? मुख्तार और बृजभूषण के इलाके में क्या स्थिति है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक अहमद और अशरफ के इलाके में क्या हुआ? 
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या हो गई थी। दोनों को पुलिस कस्टडी में उस वक्त मारा गया, जब उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इस हत्या के बाद खूब राजनीति हुई। सपा, बसपा और कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरा तो भाजपा ने इसे कुदरत का इंसाफ बताया। 

प्रयागराज में भाजपा के महापौर प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं, पार्षद चुनाव की बात करें तो 100 में से 56 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 16 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है। बसपा, एआईएमआईएम के दो-दो प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। एक सीट पर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के प्रत्याशी की जीत हुई है। चार सीटों पर कांग्रेस का खाता भी खुला। 19 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब हुए। 

 

मुख्तार के इलाके में क्या हुआ? 
मुख्तार अंसारी और उनके पूरे परिवार की राजनीति गाजीपुर और मऊ तक सीमित रही है। गाजीपुर में तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत अध्यक्ष के पद हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के तीन में से दो पर भाजपा और एक पर सपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। नगर पालिका परिषद सदस्य की 27 सीटों पर भाजपा, 12 पर सपा, 35 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। नगर पंचाय अध्यक्ष पद की बात करें तो पांच में से दो पर भाजपा और दो सीट पर सपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। एक पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत गया। नगर पंचायत सदस्य की 13 सीट पर भाजपा, 12 पर सपा को जीत मिली है। एक सीट पर बसपा को जीत मिली। 
 

बृजभूषण के इलाके में क्या हुआ? 
कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का गोंडा में काफी दबदबा माना जाता है। फिलहाल बृजभूषण पर राष्ट्रीय स्तर की कई महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में दिल्ली में एफआईआर भी हो चुकी है। कई दिनों से पहलवान दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गोंडा में एक नगर पालिका अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। 16 नगर पालिका परिषद सदस्यों की सीट पर भाजपा को जीत मिली है। 56 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। नगर पंचायत अध्यक्ष के सात में से पांच सीटों पर भाजपा और दो पर सपा को जीत मिली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed