फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Lok Sabha Chunav 2019 Voting Live News: Uttarakhand Lok Sabha Election Update Today

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में 63 और उत्तराखंड में 57 फीसदी मतदान हुआ

Fri, 12 Apr 2019 09:18 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 09:18 AM IST
सार

11 अप्रैल, गुरुवार। लोकसभा चुनाव 2019 का पहला चरण शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों में पर सुबह से ही मतदाता कतार में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं। आज 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां हम आपको देंगे उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों और उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के पल-पल का अपडेट

विज्ञापन
UP Lok Sabha Chunav 2019 Voting Live News: Uttarakhand Lok Sabha Election Update Today
Baba Ramdev and Aacharya Balkrishna

विस्तार

Lok Sabha Election 2019 Phase 1:

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 का पहला चरण शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों में पर सुबह से ही मतदाता कतार में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। 


विज्ञापन

 

देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने अपनी पत्नी संग मतदान किया। पोलिंग बूथ पर बीएलओ भी तैनात किए गए हैं। जिन लोगों को वोटर आईडी कार्ड तैयार हो गए थे, लेकिन नहीं मिल पाए थे। उन्हें मौके पर ही वोटर आईडी कार्ड भी दिए जा रहे हैं।
 

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट पर मतदान में लोग उत्साहित दिख रहे हैं। जेबी जैन डिग्री कॉलेज पर मतदान के दौरान का दृश्य। 

 
विज्ञापन

देहरादून- धर्मपुर विधानसभा स्थित भागीरथी इंटरनेशनल स्कूल के बूथ में एक वीवीपैट मशीन में खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते एक मशीन को छोड़कर चार अन्य पर वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं रुद्रपुर के वार्ड नंबर 20-21 के लिए बनाए गए बूथ में वोट डालने आ रहे लोगों को मतदाता पर्ची नहीं मिलने की शिकायत मिली है। बीएलओ के पास पर्ची को लेकर लाइन लगी है।

उत्तराखंड:
अल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने दुगलखोला में मतदान किया। वहीं हल्द्वानी राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलचौड़ में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत मतदाताओं से मिलने पहुंचे।
 

 

उत्तर प्रदेश:
बागपत के बरौत में मतदान केंद्र संख्या 126 में ढोल बाजे के बीच मतदाताओं को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया जा रहा है। 


उत्तर प्रदेश:
मेरठ में केवीएसएस स्कूल के 73, 74 संख्या बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित हुआ। किठौर विधानसभा के बिजौली के बूथ संख्या 46 की वोटिंग मशीन खराब होने से मतदान में रुकावट आई। बिजनौर आर्य समाज मंदिर में बूथ नंबर 264, 265, 276 पर लगभग 45 मिनट के बाद मतदान शुरू हुआ। ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ था। 

उत्तराखंड:
हरिद्वार में पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशांक ने देहरादून के बूथ पर अपना मतदान किया। 

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बाद गाजियाबाद, बिजनौर और बागपत से ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही है। ईवीएम की खराबी से मतदान में देरी होने की सूचना है। 
बागपत में आरएलडी ने ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत चुनाव आयोग से की है। करीब 30 से ज्यादा ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है। 

उत्तर प्रदेश के बागपत में सुबह 09:00 बजे तक 11 फीसदी जबकि गाजियाबाद में 12 फीसदी मतदान हुए हैं।

मुजफ्फरनगर के पोलिंग बूथ संख्या चार पर ईवीएम मशीन खराब होने से युवाओं में आक्रोश दिखा। लोगों ने शिकायत की कि आधे घंटे से कतार में खड़े होने के बावजूद वह वोट नहीं कर पा रहे हैं। 

उत्तराखंड: परिवार के कई सदस्यों के नाम गायब
देहरादून के देहराखास ब्लॉक 65 निवासी जतिन महाजन और उनके परिवार के सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट से गायब है। जबकि उन्होंने निकाय चुनाव में मतदान किया था। स्मृति भसीन और उनके परिवार का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब है। कुछ अन्य परिवारों के नाम भी वोटर लिस्ट से गायब बताए जा रहे हैं। 

उत्तराखंड
बनबसा में भजनपुर स्थित पोलिंग बूथ कमरा नंबर 1 और 2 में ईवीएम मशीन में आई खराबी के कारण 20 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। लालकुआं विधानसभा में सात ईवीएम मशीन और एक वीवीपैट खराब हुआ। जिन्हें बदल दिया गया है।

मेरठ देहात के वैष्णो मां क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक सोलह प्रतिशत मतदान हुआ। सरधना विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रतिशत मतदान हुआ। बागपत जिले के जैन कॉलेज पर पहले एक घंटा ईवीएम की खराबी के चलते मतदान बाधित रहा। मतदाताओं ने नाराजगी जताई। डीएम पवन कुमार और एसपी ने शैलेश कुमार पांडेय ने किया निरीक्षण। 

उत्तर प्रदेश: 
सुबह नौ बजे तक सहारनपुर में आठ फीसदी, कैराना में 10 फीसदी, बिजनौर में 11 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 10 फीसदी, बागपत में 11 फीसदी, मेरठ में 10 फीसदी, गाजियाबाद में 12 फीसदी और गौतम बुद्ध नगर में 12 फीसदी मतदान हुए हैं। ये आंकड़ें चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए हैं। 


उत्तर प्रदेश: 
मुज़फ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के बूथ नंबर 225 पर  फर्जी मतदान की सूचना पर हंगामा हुआ। सूचना पर सांसद संजीव बालियान भी मौके पर पहुंचे और पीठासीन अधिकारी से महिलाओं के चेहरे देखने के लिए कहा, इसे लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में डीएम एसएसपी और एडीएम हाथी अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया।

उत्तराखंड
भीमताल में सुबह 9 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान हुआ है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेडियाखाल में मतदान किया। 

यहां क्लिक कर तस्वीरों में देखें, अबतक कहां किन दिग्गजों ने डाला अपना वोट

सुबह नौ बजे तक उत्तराखंड में 13.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने परिवार के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल बूथ पर परिवार संग मतदान किया। परिवार संग विधायक हरबंस कपूर ने भी मतदान किया। एमएलए विनोद चमोली ने भी मतदान किया। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने पालकोट और घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने चांजी बूथ पर मतदान किया।
 


उत्तर प्रदेश:
बागपत से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग। बिजनौर लोकसभा पर 9 बजे तक 13.45 प्रतिशत वोटिंग। बिजनौर विधानसभा में 14.62 व चांदपुर में 12.33 प्रतिशत वोटिंग।

उत्तराखंड:
सुबह नौ बजे तक देहरादून में 12, बागेश्वर में 10.97, कपकोट विधानसभा में 10.77 , पिथौरागढ़ में 9.6, श्रीनगर में 10, ऋषिकेश में 12, कोटद्वार में 5 .89, टिहरी में 9, चमोली में 5.43, चमोली के थराली में 8, कर्णप्रयाग विधानसभा में 11, पौड़ी जिले में 8.2 और रूद्रप्रयाग में 9 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उत्तराखंड:
योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कनखल के दादू बाग स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

उत्तर प्रदेश:
वोट डालने जा रहे मतदाताओं को पर्ची न मिलने से वोटरों में मायूसी। मेरठ में पल्लवपुरम के कई बूथों पर मतदाताओं की वोट कटीं। वहीं मतदाता सूची में नाम न मिलने पर कई जगह हंगामा भी हुआ। शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में मुस्लिम महिलाएं काफी संख्या में मतदान करने पहुंची हैं। गांव लिसाड़ में गठ वाला खाप चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक वोट डालने पहुंचे। 

सहारनपुर से बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने सपा नेता सरफराज खान के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर किया मतदान। मेरठ में पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने साकेत स्थित कनोहर लाल ने किया मतदान।

युवा कवि कुमार विश्वास ने एमिटी विश्वविद्यालय कैंपस में अपना वोट डाला। कुमार पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे। इस बार वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश
शामली जनपद के रसूलपुर गुजरान गांव में मतदाताओं ने चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण मौके पर ही धरना देकर बैठ गए डीएम और एसपी मौके पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को समझाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक यहीं पर बीएसएफ के जवानों द्वारा फायरिंग की सूचना है। 

उत्तराखंड:
दोपहर बाद मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। कई बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दोपहर एक बजे तक उत्तराखंड में 41.27 प्रतिशत मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश:
दोपहर एक बजे तक यूपी की आठ सीटों पर 39 फीसदी मतदान हो चुका है। तेज धूप और गर्मी की वजह से वोटिंग की गति थोड़ी धीमी हो चुकी है। 

शामली में बिना मतदाता पहचान पत्र के वोट देने का प्रयास करने के बाद बीएसएफ के जवान ने हवाई फायरिंग कर दी। जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा कारणों से हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। स्थिति नियंत्रण में है और मतदान शांतिपूर्ण जारी है। 
 

 

उत्तर प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 50.86 फीसदी मतदान हुआ है। सहारनपुर में 54.18 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, कैराना में 52.40 फीसदी एवं मुजफ्फरनगर में 50.60 फीसदी वोटिंग हुई। बिजनौर में 50.80 फीसदी और मेरठ में 51 फीसदी मतदान हुआ। बागपत में 51.20 फीसदी एवं गाजियाबाद में 47 फीसदी वोटिंग हुई। गौतम बुद्ध नगर में दोपहर तीन बजे तक 49.72 फीसदी मतदान हुआ।

उत्तराखंड में दोपहर तीन बजे तक 46.59 फीसदी वोटिंग हुई है।

बिजनौर में एक दूल्हा इस अंदाज में वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचा। 

 

शाम पांच 5 बजे तक मतदान
-----------------------------------
सहारनपुर में  60.3 प्रतिशत मतदान
हापुड़ में 64 प्रतिशत मतदान 
बागपत में 60 प्रतिशत
 

उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 59.77 फीसदी मतदान

बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, हमने चुनाव आयोग से एक और शिकायत दर्ज कराई है। हमने आयोग को ईवीएम की क्लिप भेजी है जिसमें हाथी के निशान पर बटन दबाने पर वोट भाजपा के निशान कमल को जा रहा है। 
 

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मतदान खत्म होने के बाद मतदानकर्मी ईवीएम और वीवीपैट को सील किया। 
 

 

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में चुनाव डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय धर्मपाल आज हरिद्वार में मतदान के दौरान चुनाव डयूटी पर था। तभी उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। वह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का रहने वाला था।  
 

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में 63 और उत्तराखंड में 57 फीसदी मतदान हुआ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed