फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up is on top to having licence of weapons

देश में बंदूक के लाइसेंस लेने में यूपी सबसे आगे, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Tue, 03 Oct 2017 05:52 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Oct 2017 05:52 AM IST
विज्ञापन
up is on top to having licence of weapons
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO

देश में बंदूकों के लाइसेंस लेने में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर 2016 तक देश में कुल 33.69 लाख लाइसेंस जारी किए गए। इनमें से सबसे अधिक 12.77 लाख लाइसेंस उत्तर प्रदेश में दिए गए। इनमें से अधिकतर लाइसेंस व्यक्तिगत सुरक्षा के नाम पर हासिल किए गए हैं।

विज्ञापन


इस क्रम में 3.69 लाख बंदूक के लाइसेंस के साथ आतंक प्रभावित जम्मू और कश्मीर दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19.98 करोड़ है। मंत्रालय ने बताया कि करीब तीन दशक से आतंकवाद से प्रभावित जम्मू कश्मीर में 3.69 लाख लोगों के पास बंदूक के लाइसेंस हैं।
विज्ञापन


इसमें प्रतिबंधित बोर और गैर प्रतिबंधित बोर, दोनों ही तरह के हथियार शामिल हैं। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, प्रांत की कुल आबादी 1.25 करोड़ है। 1980 और 90 के दशक में आतंकवाद से प्रभावित रहे पंजाब में बंदूक के लाइसेंस की संख्या 3.59 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमें से ज्यादातर लाइसेंस राज्य में आतंकवाद के दो दशकों के दौरान जारी किए गए थे। मंत्रालय के मुताबिक, सबसे कम लाइसेंस केंद्र शासित प्रदेशों दमन और दीव व दादरा और नागर हवेली में जारी किए गए। इन प्रदेशों में केवल 125-125 लाइसेंस जारी किए गए।


राज्य            लाइसेंस 
मध्य प्रदेश   2.47 लाख
हरियाणा    1.41 लाख
राजस्थान     1.33 लाख
कर्नाटक        1.13 लाख
हिमाचल प्रदेश 77 हजार
उत्तराखंड     64 हजार
दिल्ली        38 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed