{"_id":"5776b4394f1c1ba95c79b600","slug":"up-govt-s-green-signal-to-issue-e-certificate-to-tet-2015-examiners","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की हरी झंडी, जल्द जारी होगा टीईटी-2015 परीक्षार्थियों का ई-प्रमाण पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शासन की हरी झंडी, जल्द जारी होगा टीईटी-2015 परीक्षार्थियों का ई-प्रमाण पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
टीईटी-2015 पात्रता परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 के ई-प्रमाण पत्र जारी करने की राह में आ रही रुकावट दूर कर ली गई है। टीईटी-2015 का रिजल्ट मार्च माह में घोषित किए जाने के बाद परीक्षार्थियों को ऑनलाइन ई-प्रमाण पत्र देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद से शासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने से सचिव परीक्षा नियामक की ओर से ई-प्रमाण पत्र जारी करने में परेशानी हो रही थी। रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि अब शासन की ओर से अनुमति मिल गई है। परीक्षार्थियों को 15 दिन में ऑनलाइन ई-प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से चल रही 16448 शिक्षकों की भर्ती में अभ्यर्थी पूर्व में परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट पर जारी अंकपत्र से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से पूर्व उन्हें ई-प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन