{"_id":"57a12d134f1c1b6f152ba2a9","slug":"up-govt-distributing-fruits-in-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: समाजवादी पौष्टिक आहार योजना के सहारे अपनी उपलब्धियां बढ़ाने में जुटी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
Exclusive: समाजवादी पौष्टिक आहार योजना के सहारे अपनी उपलब्धियां बढ़ाने में जुटी सरकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, अागरा
Updated Wed, 03 Aug 2016 05:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बेसिक स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत प्रत्येक सोमवार को मौसमी ताजे फलों का वितरण हो रहा है। इसके लिए पूरा बजट प्रदेश सरकार दे रही है। इसको ‘समाजवादी पौष्टिक आहार योजना’ नाम दिया गया है। सरकार इसे अपनी उपलब्धियों में शामिल करना चाहती है। इसलिए योजना के विशेष प्रचार-प्रसार पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
मिड-डे मील केंद्र सरकार की योजना है। हालांकि इसमें केंद्र और राज्य सरकार दोनों बजट देती हैं। राज्य का हिस्सा कम होता है। जुलाई 2016 से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप मिड-डे मील के साथ सप्ताह में एक दिन मौसमी ताजे फल वितरित किए जा रहे हैं। हालांकि आम लोग इसे मिड-डे मील का ही हिस्सा मान रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार योजना का क्रेडिट लेने के उद्देश्य से समाजवादी पौष्टिक आहार योजना का प्रचार-प्रसार करा रही है। सभी स्कूलों में 73 फुट के बैनर लगेंगे। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के निदेशक अजय कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को लिखा है कि प्रत्येक सोमवार को स्कूलों में फल वितरण का आयोजन कराते हुए योजना का प्रचार-प्रसार जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से समाजवादी पौष्टिक आहार योजना के रूप में ही किया जाए।
विज्ञापन